{"_id":"61c756bacd2f244378215c5a","slug":"solve-the-problem-of-salt-water-otherwise-action-will-be-taken-in-the-meeting-of-the-grievance-committee-the-cooperation-minister-gave-instructions-to-the-officers-on-the-complaint-of-the-farmers-mewat-news-noi6234026102","type":"story","status":"publish","title_hn":"खारे पानी की समस्या का करें समाधान, नहीं तो होगी कार्रवाई, ग्रीवेंस कमेटी के बैठक में सहकारिता मंत्री ने किसानों की शिकायत पर अधिकारियों को दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खारे पानी की समस्या का करें समाधान, नहीं तो होगी कार्रवाई, ग्रीवेंस कमेटी के बैठक में सहकारिता मंत्री ने किसानों की शिकायत पर अधिकारियों को दिए निर्देश
विज्ञापन
Solve the problem of salt water, otherwise action will be taken, in the meeting of the Grievance Committee, the Cooperation Minister gave instructions to the officers on the complaint of the farmers
नूंह। क्षेत्र में खारे पानी की सिंचाई के कारण कई गांवों में भूमि बंजर हो रही है। इससे सैकड़ों एकड़ भूमि में काफी समय से अनाज का दाना पैदा नहीं हो रहा है। इस बारे में क्षेत्र के किसान संबंधित विभाग के अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। किसानों ने शनिवार को नूंह की ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में जिला सचिवालय के सभागार में प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारीलाल के समक्ष अपनी बात रखी। इस पर मंत्री ने बैठक में इस समस्या के स्थायी समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगर इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो संबंधित विभाग के अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
मंत्री को दी शिकायत में किसान हाजी यासीन ने बताया कि 600 एकड़ जमीन पर खारे पानी के कारण कोई फसल नहीं हो रही है तथा यह जमीन लगातार बंजर होती जा रही है। इनमें रायपुर गांव की 100 एकड़ जमीन, बाबूपुर गांव की 100 एकड़ जमीन, सत्तपूटतियाका का गांव की 200 एकड़ जमीन व हुसैनपुर गांव की 200 एकड़ जमीन शामिल है। मंत्री ने कार्यकारी अभियंता सिंचाई विभाग नूंह को आदेश दिए कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करें और रिपोर्ट प्रस्तुत करें, ताकि इन गांवों के किसानों को खेती करने में कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके अलावा डॉ. बनवारी लाल ने नगरपालिका पुन्हाना के पार्षदों द्वारा दी गई शिकायत, जिसमें अजरुद्दीन पार्षद वार्ड नंबर 15, मनीषा पार्षद वार्ड नंबर 14 , रवि कुमार पार्षद वार्ड नंबर 7, श्रीमती रजनी रानी पार्षद वार्ड नंबर 10 ने नगर पालिका के चेयरमैन रुबीना बेगम, पालिका के सचिव सुनील रंगा तथा नगरपालिका के ठेकेदार जमील जर्जिस द्वारा विभिन्न कार्यों में किए गए घोटाले की शिकायत की। इस पर संज्ञान लेते हुए इसकी जांच एसडीम पुन्हाना को करने के आदेश दिए और रिपोर्ट आगामी जनसंपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में प्रस्तुत करने को कहा।
सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारीलाल ने 12 शिकायतें सुनीं। सहकारिता मंत्री ने 12 शिकायतों में से 10 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया। सहकारिता मंत्री ने पिछले लगभग 30 वर्षों से चली आ रही गंदे पानी की निकासी की समस्या का समाधान कर पुन्हाना के पुराने बाजारवासियों को राहत दी। पुन्हाना के वार्ड 8 निवासी यतेंद्र की शिकायत पर इस समस्या के समाधान के निर्देश दिए। इसके अलावा सहकारिता मंत्री के समक्ष जय सिंह सैनी निवासी वार्ड नंबर 4 फिरोजपुर झिरका की सीएम विंडो पर लगाई गई शिकायत के बारे में नगरपालिका झिरका के समय स्वामित्व में आने वाले नाले नंबर 305, 306 वह 308 पर हुए अवैध कब्जे के निर्माण संबंधित शिकायत का कलेक्टर की शक्तियां प्राप्त एसडीएम पुन्हाना ने इस समस्या का समाधान कर रिपोर्ट मासिक बैठक में प्रस्तुत की।
विज्ञापन
सहकारिता मंत्री ने शिकायतकर्ता सूबे खान निवासी बिछोर तहसील पुराना द्वारा दी गई शिक्षा विभाग संबंधित शिकायत पर संज्ञान लेते हुए प्रशासनिक उच्च अधिकारियों को आदेश दिए कि वह शिक्षा विभाग संबंधित सभी शिकायतों की जांच कर आगामी मासिक बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति की झूठी शिकायत न करें, क्योंकि इससे व्यक्ति को मानसिक परेशानी होती है। इसके साथ-साथ सरकार व प्रशासनिक अधिकारियों का भी समय नष्ट होता है। इस मौके पर सोहना हरियाणा वक्फ बोर्ड के प्रशासक व पूर्व विधायक जाकिर हुसैन, उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह, पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. सुभिता ढाका, नगराधीश जयप्रकाश, एसडीएम पुन्हाना मनीषा शर्मा, एसडीएम तावडू सुरेंद्र पाल, पूर्व विधायक नसीम अहमद, जिला भाजपा अध्यक्ष नरेंद्र पटेल सहित समिति के अन्य गैर सरकारी सदस्य व जिले के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।