फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Solve problems on priority basis- Brajesh Pathak

Noida News: समस्याओं का प्राथमिकता से करें समाधान-ब्रजेश पाठक

Mon, 15 Sep 2025 09:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 09:35 PM IST
विज्ञापन
Solve problems on priority basis- Brajesh Pathak
ग्रेटर नोएडा। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह से जन-सेवा और सुशासन के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। अधिकारियों को निर्देशित किया कि जलभराव, जाम, सड़क मरम्मत, स्वच्छता जैसी समस्याओं का तुरंत संज्ञान लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं की विभागीय अधिकारियों द्वारा नियमित मॉनिटरिंग की जाए।सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ निरंतर संवाद और समन्वय बनाए रखें, जिससे योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाई जा सके। इस मौके पर सांसद डॉक्टर महेश शर्मा, विधायक जेवर धीरेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, जिलाध्यक्ष भाजपा अभिषेक शर्मा, महानगर भाजपा अध्यक्ष महेश चौहान, नगर पालिका दादरी अध्यक्ष गीता पंडित, मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना प्राधिकरण राकेश समेत अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed