{"_id":"5ffa087f8ebc3e31d332ee74","slug":"soldier-and-partner-call-two-manager-brother-a-crook-suspended-for-indecency-noida-news-noi5589510194","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मैनेजर भाइयों को बदमाश बता सिपाही व साथी ने की अभद्रता, निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मैनेजर भाइयों को बदमाश बता सिपाही व साथी ने की अभद्रता, निलंबित
विज्ञापन

दादरी। टोल प्लाजा के पास कार रोककर फोन पर परिचित से रास्ता पूछ रहे मैनेजर भाइयों से वर्दीधारी पुलिसकर्मी और उसके साथी ने अभद्रता की। आरोप है कि खुद को क्राइम ब्रांच से जुड़ा होने का दावा कर पुलिसकर्मी ने दोनों भाइयों को बदमाश बताते हुए 15 हजार की नकदी लूट ली। विरोध करने पर मारपीट की और गोली चलाई। पीड़ितों ने दादरी कोतवाली में तहरीर दी है। शनिवार रात तक मामले में केस दर्ज नहीं किया गया है। हालांकि आरोपी सिपाही ओमवीर भाटी को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने अभद्रता की बात स्वीकारी है लेकिन मारपीट और लूटपाट के आरोपों को गलत बताया है। मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक मुजफ्फरनगर के मीरापुर कोतवाली क्षेत्र के गांव किशोरा निवासी सगे भाई शफी अब्बास और सुजात अब्बास शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे कार से बुलंदशहर जा रहे थे। सुजात एचडीएफसी लाइफ में दिल्ली की मयूर विहार शाखा में मैनेजर हैं। जबकि शफी नोएडा की कंपनी में प्रबंधक हैं। कोतवाली दादरी क्षेत्र के जीटी रोड पर टोल प्लाजा से करीब एक किमी पहले कार रोककर किसी परिचित को फोन कर रास्ता पूछने लगे।
आरोप है कि उसी वक्त एक वर्दीधारी पुलिसकर्मी और उसका साथी स्विफ्ट कार से उनके पास पहुंचे। पुलिसकर्मी उनकी कार में गेट खोलकर बैठ गया। जबकि उसका साथी बाहर खड़ा रहा। विरोध करने पर अपना नाम ओमवीर भाटी बताया और खुद को क्राइम ब्रांच से जुड़ा बताकर रौब झाड़ने लगा। पुलिसकर्मी ने दोनों भाइयों को बदमाश बताकर पहचान पत्र, मोबाइल फोन और 15 हजार की नकदी छीन ली। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने विरोध करने पर पिस्टल से गोली चलाई। डर के कारण दोनों जमीन पर बैठ गए। थोड़ी देर बाद पुलिस की जीप आने पर पुलिसकर्मी ने मोबाइल और आईडी वापस कर दी। नकदी मांगने पर गाली गलौच करने लगे। घटना की तहरीर कोतवाली दादरी में दी गई है।
विज्ञापन
मारपीट और लूटपाट का आरोप गलत निकला है। अभद्रता पाए जाने पर एक पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है। वहीं दूसरे पुलिसकर्मी पर भी जल्द कार्रवाई की जाएगी। जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा। - राजेश कुमार सिंह, डीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन