फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   SOL Skill Center will enhance the skills of youth

Noida News: एसओएल स्किल सेंटर से युवाओं का बढ़ाएगा कौशल

Fri, 06 Oct 2023 07:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 07:03 PM IST
विज्ञापन
SOL Skill Center will enhance the skills of youth
-शुरूआत में चार कोर्सेज एसी मरम्मत, वेल्डिंग, बेकरी, हेल्थ ब्यूटी कल्चर होंगे शुरु
विज्ञापन


-समर्थ भारत एनजीओ के सहयोग से होगा काम

-हर कोर्स के लिए अलग-अलग लैब नियत होगी
-4 बैच चलाए जाएंगे प्रत्येक लैब के माध्यम से
----------------------

-कोर्स करने के लिए डीयू का छात्र होना जरूरी नहीं
-कोई भी व्यक्ति इन कोर्सों में ले सकेगा दाखिला

रश्मि शर्मा

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय का स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) युवाओं के स्किल बढ़ाने पर काम कर रहा है। इसके लिए एसओएल जल्द ही केशवपुरम में एक स्किल सेंटर खोलने जा रहा है। इसकी शुरुआत समर्थ भारत एनजीओ के सहयोग से की जाएगी। इसमें शुरुआत में चार कोर्सेज चलाए जाएंगे, जिसके माध्यम से युवाओं में कौशल को बढ़ाया जाएगा। खास बात यह है कि कोर्स करने के लिए डीयू का छात्र होना जरूरी नहीं है, नौकरीपेशा युवा भी इन्हें कर सकते हैं। कोर्स करने के लिए इन्हें अलग से टाइम दिया जाएगा।

स्किल सेंटर में युवाओं को एसी मरम्मत, वेलडिंग, बेकरी, हेल्थ एंड ब्यूरी कल्चर जैसे कोर्सेज चलाए जाएंगे। एक ही सेंटर में इन कोर्सेज के लिए लैब अलग-अलग होंगी। इस सेंटर में युवाओं को ग्लोबल स्टैंडर्ड के स्किल के हिसाब से तैयार किया जाएगा। कैंपस ऑफ ओपन लर्निग की निदेशक प्रो. पायल मागो ने बताया कि इस स्किल सेंटर के माध्यम से हमारा जोर युवाओं में कौशल बढ़ाने पर है। उन्होंने कहा कि हम युवाओं के कौशल को अलग स्तर तक लेकर जाना चाहते हैं। इसमें शुरू किए जा रहे कोर्स ऐसे हैं, जिनकी बाजार में काफी डिमांड रहती है। इनकी शाखाएं भी काफी एडवांस होती हैं।
विज्ञापन

---------------

सेंटर में इन कोर्स के हर पहलू की दी जाएगी जानकारी
सेंटर में इन कोर्स के हर पहलू के विषय में जानकारी दी जाएगी। इन कौशल को सीख कर युवा लाखों की कमाई कर सकते हैं। खास बात यह है कि इन्हें डीयू के छात्रों के अलावा नौकरी पेशा युवा भी कर सकते हैं। नौकरी पेशा युवाओं को इसके लिए अलग से समय दिया जाएगा। इन कोर्सेज के लिए अलग-अलग लैब तैयार की जा रही हैं। एक लैब से चार बैच चलाए जाएंगे। कक्षाएं सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक चलेंगी। यह कोर्स के पाठ्यक्रम के अनुसार तीन से छ: महीने की समयावधि के होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed