{"_id":"601ed4fb8ebc3e2714279a0b","slug":"sohna-mindkola-road-is-dissarry-people-upset-mewat-news-noi564171067","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिंडकोला-सोहना मार्ग बदहाल, राहगीर हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिंडकोला-सोहना मार्ग बदहाल, राहगीर हो रहे परेशान
विज्ञापन
सोहना-मंडकोला मार्ग की खस्ता हालत।
- फोटो : Mewat
नूंह। प्रदेश सरकार लोगों को बेहतर सड़कों की सुविधा देने के दावे करती है, लेकिन नूंह जिले में इन दावों की पोल खुल जाती है। जिले के करीब दो दर्जन गांवों को जोड़ने वाला मिंडकोला-सोहना मार्ग बदहाल है। नौरंगाबाद, दूबालू, गांगोली, खेड़ा-खलीलपुर, खेड़ली दौसा, इंडरी, नबावगढ़, मेहरका, आटा, बारोटा, रामपुर, उदाका, पोंडरी, किरा, छपेड़ा, आलदोका समेत करीब दो दर्जन गांवों के लिए जाने वाली यह मुख्य सड़क है। इस मार्ग पर उप तहसील और खंड इंडरी का मुख्यालय भी स्थापित है। इन कार्यालयों में आने के लिए करीब 80 गांवों के लोग इस मार्ग का उपयोग करते हैं। इसके बावजूद इस मार्ग की मरम्मत नहीं करवाई जा रही है।
नूंह-पलवल रोड से सोहना तक इस सड़क की लंबाई करीब 14.7 किलोमीटर है। गजराज लोहिया ऊदाका, समाजसेवी सुभाष गुर्जर गांगोली और खेड़ली दौसा आदि ने बताया कि सोहना और गुरुग्राम जाने के लिए यह मार्ग मुख्य है। फिर भी कई सालों से मार्ग बदहाल है। इस संबंध में कई बार सरकार और प्रशासन के समक्ष गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन किसी ने सुध नहीं ली। इस मार्ग से वाहन निकलना तो दूर पैदल चलते समय भी लोग ठोकर खाकर गिर जाते हैं। सरकार और प्रशासन को इस मार्ग का जल्द से जल्द मरम्मत करवाना चाहिए।
नाबार्ड स्कीम के तहत बनेगा रोड
पीडब्ल्यूडी के एसडीओ फजरुद्दीन ने बताया कि इस मार्ग को नाबार्ड योजना के तहत बनाया जाएगा। इसका एस्टीमेट बन गया है। बहुत जल्द नाबार्ड की बैठक होगी, जिसमें इसे मंजूरी मिल जाएगी। इसकेबाद सड़क निर्माण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।