फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Software Engineer taken hostage and withdraws 1.5 lakh from ATM

सॉफ्टवेयर इंजीनियर को बनाया बंधक, एटीएम से निकलवाए डेढ़ लाख

Thu, 10 Oct 2019 01:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
Software Engineer taken hostage and withdraws 1.5 lakh from ATM
सॉफ्टवेयर इंजीनियर को बंधक बनाकर एटीएम से 1.5 लाख निकाले
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौड़ सिटी के नजदीक चार बदमाशों ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर को उसी की एसयूवी में अगवा कर लिया। बदमाश पीड़ित को काफी देर तक घुमाते रहे। बाद में एटीएम से 1.5 लाख रुपये निकलवाए और पांच हजार नकदी लूट ली। पीड़ित के मुताबिक क्रासिंग रिपब्लिक के नजदीक अलग-अलग एटीएम से बदमाशों ने कुल डेढ़ लाख रुपये निकाले। विरोध करने पर बदमाशों ने इंजीनियर पर चाकू से हमला कर दिया। देर रात 12 बजे के करीब बदमाशों ने इंजीनियर को गौड़ सिटी के समीप ही छोड़ दिया और दूसरी कार में बैठ कर फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। बिसरख कोतवाली पुलिस ने लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
गौड़ सिटी निवासी गौरव सिंह एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। मंगलवार रात वह अपने एक रिश्तेदार को छोड़ने के लिए टाटा सफारी से गाजियाबाद रेलवे स्टेशन गए थे। देर रात 11 बजे के करीब जब वह गौड़ सिटी सोसायटी के पास पहुंचे तो कार सवार बदमाशों ने ओवरटेक करके उनकी एसयूवी रोक दी। तेज गति से उतरे बदमाशों ने गौरव को उनकी एसयूवी में बंधक बना लिया। आरोप है कि करीब एक घंटे तक बदमाश पीड़ित को सड़क पर ही घुमाते रहे। बदमाशों ने पीड़ित के अलग-अलग एटीएम कार्ड से डेढ़ लाख रुपये निकलवाए और पांच हजार नकद लूट लिए। कार में विरोध करने पर उसपर चाकू से वार कर दिया। लूटपाट करने के बाद बदमाशों ने पीड़ित को सोसायटी के समीप ही वापस लाकर छोड़ दिया। उसके बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

इंजीनियर से हुई वारदात की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ऐसे गिरोह की जानकारी मिली है जो लोगों को लिफ्ट देकर लूटपाट को अंजाम दे रहा है। कार सवारों को भी निशाना बनाया जा रहा है। जल्द ही गिरोह का खुलासा कर दिया जाएगा। - रणविजय सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed