{"_id":"67dd7670354f77f783012aab","slug":"soft-tennis-championship-ends-india-gets-15-medals-grnoida-news-c-23-1-vns1013-56890-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप समाप्त, भारत की झोली में आए 15 मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप समाप्त, भारत की झोली में आए 15 मेडल
विज्ञापन
मिश्रित कैटेगरी के मुकाबले में कांस्य मिले, गोल्ड और रजत पर जापान-द. कोरिया ने किया कब्जा
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रही दूसरी भारत अंतरराष्ट्रीय सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप के चौथे और आखिरी दिन शुक्रवार को मिश्रित कैटेगरी में मुकाबले हुए। जापान के चानवू और दक्षिण कोरिया की मीका की जोड़ी ने हमवतन सांगइयोन और तोमोमी को पराजित कर स्वर्ण पदक जीता। सांगइयोन व तोमोमी को रजत पदक मिला। भारत के मध्य प्रदेश के अनिकेत पटेल व यूपी की तनुश्री, तमिलनाडु के करनन व रागश्री ने कांस्य पदक जीता। इस चैंपियनशिप में भारत के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण समेत 15 पदक जीते।
चैंपियनशिप के समापन समारोह में पहुंचे नोएडा विधायक पंकज सिंह ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। विधायक ने खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया। पंकज सिंह ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता गौतमबुद्ध नगर में होना गर्व की बात है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से जिले में छिपी प्रतिभाएं भी सामने आएंगी। एमोच्योर सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन यूपी के महासचिव प्रशांत शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में कोरिया की चंवो व जापान की मीका की जोड़ी ने मध्य प्रदेश निवासी जय मीणा व आध्या को 5-0 से हराया। करनन व रागश्री ने यशवंत व एना की जोड़ी को 5-3, सांगइयोन व तोमोमी ने नाना व योगेश को 5-0 व अनिकेत व तनुश्री ने सोचेतरा व छेवाहोय को 5-4 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में भारतीय खिलाड़ियों को हार का सामना करना पड़ा।
-- -- -- -- -- -- -
जापान की सहयोग से द. कोरिया ने जीता स्वर्ण
प्रतियोगिता के एकल व डबल कैटेगरी में एक भी पदक नहीं जीतने वाले दक्षिण कोरिया के खिलाड़ियों ने मिश्रित कैटेगरी में जापान के साथ एक-एक स्वर्ण और रजत पदक जीता। प्रशांत शर्मा ने बताया कि सॉफ्ट टेनिस के इतिहास में यह पहला मौका जब जापान व कोरिया के खिलाड़ी एक साथ खेलते हुए नजर आए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
साउथ एशियन चैंपियनशिप आज से
शनिवार को पहली साउथ एशियन चैंपियनशिप में मुकाबले खेले जाएंगे। वीजा न मिलने के कारण पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाड़ी हिस्सा नहीं लेंगे। इसमें भारत के अलावा नेपाल, भूटान, श्रीलंका, मालदीव के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।