Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Society libraries are becoming new hubs for reading and learning.

Noida News: सोसाइटियों की लाइब्रेरी बन रहीं पढ़ने और सीखने का नया ठिकाना

Fri, 27 Nov 2026 09:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 09:58 PM IST
विज्ञापन
Society libraries are becoming new hubs for reading and learning.
पारस tiयरा में पुस्तकालय।
बच्चों को मोबाइल और स्क्रीन से दूर किताबों से जोड़ने की पहल, युवा और बुजुर्ग में बढ़ी पढ़ने की रुचि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा।
शहर की ऊंची इमारतों वाली सोसाइटियों में अब लाइब्रेरी भी निवासियों की दिनचर्या का अहम हिस्सा बन रही हैं। बच्चों में मोबाइल और स्क्रीन टाइम की बढ़ती आदत के बीच सोसाइटियों में बनाई गई लाइब्रेरी उन्हें किताबों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। यहां बच्चे पढ़ाई से जुड़ी पुस्तकों के साथ-साथ कहानियां और ज्ञानवर्धक किताबें पढ़ने पहुंच रहे हैं। वहीं, युवा और बुजुर्ग भी अपनी रुचि के अनुसार किताबें पढ़ने के लिए इन लाइब्रेरी का इस्तेमाल कर रहे हैं। सेक्टर-120 स्थित आम्रपाली जोडिएक और एग्जॉटिका फ्रेस्को के साथ ही सेक्टर-137 स्थित पारस टिएरा जैसी कई सोसाइटियों में लाइब्रेरी निवासियों के लिए पढ़ने, सीखने और ज्ञान साझा करने का साझा मंच बन रही हैं।



सेक्टर-119 और 120 की सात आवासीय सोसाइटियों के करीब 70 हजार निवासियों के लिए आम्रपाली जोडिएक की लाइब्रेरी पढ़ने और सामाजिक मेलजोल का महत्वपूर्ण केंद्र बन रही है। स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर 12 जनवरी 2023 को श्री सत्यनारायण ठाकुर ने इसकी स्थापना की थी। शुरुआत में यह पुस्तकालय केवल वरिष्ठ नागरिकों के लिए था, लेकिन बच्चों और अभिभावकों की मांग पर इसे सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए खोल दिया गया। यहां बच्चे, युवा और बुजुर्ग अपनी पसंद की पुस्तकें पढ़ने के साथ इनडोर गेम्स का आनंद भी लेते हैं। अब निवासियों के आर्थिक सहयोग और सहभागिता से पुस्तकालय का विस्तार और आधुनिकीकरण किया जा रहा है। इसमें रणधीर गुप्ता और भ्रमित अग्रवाल सहित अन्य निवासियों की विशेष भूमिका है।
विज्ञापन


बच्चों के लिए पढ़ाई के साथ मनोरंजन का माध्यम बनी लाइब्रेरी
सेक्टर-120 स्थित आम्रपाली जोडिएक सोसाइटी के एओए अध्यक्ष ने बताया कि सोसाइटी में संचालित लाइब्रेरी के माध्यम से बच्चों को किताबों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। यहां बच्चों के लिए कहानियों, सामान्य ज्ञान और अन्य ज्ञानवर्धक विषयों से जुड़ी किताबें उपलब्ध कराई गई हैं। लाइब्रेरी की खास बात यह है कि यहां एक समय में 50 से अधिक लोग बैठकर पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एग्जॉटिका फ्रेस्को में भी बच्चे पढ़ने पहुंच रहे (फोटो)
एग्जॉटिका फ्रेस्को सोसाइटी के महासचिव सुरोजीत दास गुप्ता ने बताया कि उनकी लाइब्रेरी क्लब के पास है। यहां बच्चे नियमित रूप से किताबें पढ़ने पहुंचते हैं। सोसाइटी में इस तरह की व्यवस्था होने से बच्चों को घर के पास ही पढ़ने के लिए शांत और बेहतर माहौल मिल रहा है।

हिंदी की ओर बच्चों की बढ़ी रुचि (फोटो)
सेक्टर-137 स्थित पारस टिएरा सोसाइटी के अध्यक्ष एसएस राणा ने बताया कि करीब शुरूआत होने की वजह से अभी पुस्तकालय में 500 से अधिक किताबें हैं। इसी के साथ एक साथ 16 लोगों के बैठने की जगह है। लाइब्रेरी में हिंदी भाषा के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए हम काम करते हैं। इसके साथ ही बच्चों और बड़ों की अलग-अलग रुचि के अनुसार किताबें उपलब्ध कराना भी जरूरी है।


किताबों से जुड़ने का मिल रहा अवसर
सोसाइटियों में लाइब्रेरी बनने से बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों को घर के पास ही पढ़ने का अवसर मिल रहा है। इससे न केवल पढ़ने की आदत विकसित हो रही है, बल्कि निवासियों के बीच आपसी मेलजोल भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed