{"_id":"6081a4dc8ebc3e8d2f3e762a","slug":"social-distancing-norm-not-followed-in-markets-mewat-news-noi5785328146","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में सामाजिक दूरी की उड़ रही धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार में सामाजिक दूरी की उड़ रही धज्जियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूंह। पूरे देश में कोरोना वायरस ने एक बार फिर से पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। इसके बावजूद नूंह जिले के लोग बेपरवाह हैं। बाजारों में बगैर मास्क घूमते नजर आते हैं। प्रशासन भी ऐसे लोगों के सख्ती से नहीं निपट रहा है। जिले के नूंह, तावडू, फिरोजपुर झिरका, नगीना तथा पुन्हाना व पिनगवां के बाजार में लोग बगैर मास्क पहने ही खरीदारी करते नजर आते हैं। वहीं सामाजिक दूरी का भी लोग तार-तार कर रहे हैं।
दुकानों पर सैनिटाइजर भी नहीं दिखा। कुछ दुकानदार जरूर जागरूक दिखे। नूंह बाजार की सब्जी मंडी में सबसे अधिक कोविड नियमों का उल्लंघन दिखा। नगीना के बड़कली चौक पर भी यही हाल देखने को मिला। कुछ लोगों ने दिखावे के लिए अंगौछा गले में डाल रखा था।
वहीं इस बारे में उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने कहा कि कोरोना महामारी को लेकर बनाए गए नियमों का पालन करना सबके लिए जरूरी है। घर से बाहर निकलते हुए मास्क का प्रयोग सहित शारीरिक दूरी के नियम का पालन जरूर करें। बाजारों में कोई नियमों का पालन नहीं कर रहा है तो ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। इसके लिए सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए है।