फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Snowfall in the mountains caused a drop in minimum and maximum temperatures, increasing the cold.

Noida News: पहाड़ों में बर्फबारी से न्यूनतम और अधिकतम तापमान गिरा, बढ़ी ठंडक

Fri, 07 Nov 2025 12:34 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Fri, 07 Nov 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Snowfall in the mountains caused a drop in minimum and maximum temperatures, increasing the cold.

विज्ञापन
पानीपत। पहाड़ों में बर्फबारी व प्रदेश के कई जिलों में बारिश से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में तीन-तीन डिग्री की कमी आई है। वीरवार को न्यूनतम तापमान 11.1 और अधिकतम 27.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सुबह ही हवा की रफ्तार तेज रही। सुबह-शाम दोपहिया वाहन चालकों ने गर्म कपड़ों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। मौसम विशेष ने तापमान में लगातार कमी आने की संभावना जताई है।
नवंबर माह शुरू होते ही सुबह व शाम के समय ठंड बढ़ने लगी है। इसका मुख्य कारण पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी व प्रदेश के कई जिलों में हुई बारिश है। बुधवार को अधिकतम तापमान 30.1 और न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वीरवार सुबह ही हवा की रफ्तार 14 किलोमीटर प्रति घंटा रही जिससे तापमान में कमी आई। वीरवार को अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

धान के दाने पड़ सकते हैं काले
सुबह व शाम के समय बढ़ती ठंड से किसानों को धान की फसल की चिंता सताने लगी है। इसराना निवासी राजकुमार और सुरेश ने बताया कि इस समय की ठंड से खेतों में खड़ी धान की फसल को नुकसान हो सकता है। धान के दाने काले पड़ सकते हैं और उनकी गुणवत्ता खराब हो सकती है जिससे उनकी कीमत पर असर पड़ सकता है। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष ने बताया कि पहाड़ पर हो रही बर्फबारी से मैदानी क्षेत्रों में भी ठंड बढ़ेगी। अगले सप्ताह न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
आगामी दिनों का संभावित तापमान
दिन अधिकतम/न्यूनतम तापमान
शुक्रवार 27/11
शनिवार 28/11
रविवार 27/11
सोमवार 26/11
मंगलवार 26/11
बुधवार 26/10
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed