{"_id":"648229561de7255d80057c04","slug":"sneha-murdered-in-public-father-wandering-for-death-certificate-grnoida-news-c-23-1-gnd1003-10270-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सरेआम हुई स्नेहा की हत्या, मौत के प्रमाण-पत्र के लिए भटक रहे पिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सरेआम हुई स्नेहा की हत्या, मौत के प्रमाण-पत्र के लिए भटक रहे पिता
विज्ञापन
सरेआम हुई हत्या, मृत्यु प्रमाण-पत्र के लिए भटक रहे पिता
- शिव नादर विवि में छात्रा की हत्या कर छात्र के खुदकुशी का मामला
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा / दादरी। शिव नादर विश्वविद्यालय में बेटी की सरेआम हत्या के बाद बेबस पिता मृत्यु प्रमाण पत्र हासिल करने के लिए सरकारी दफ्तरों का चक्कर लगाने को मजबूर है। छात्रा स्नेहा की मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए परिजन बृहस्पतिवार को अस्पताल, दादरी कोतवाली और चिटेहरा ग्राम प्रधान के घर तक भटकते रहे। इसके बावजूद उन्हें प्रमाण पत्र नहीं मिला। देर रात वह कानपुर लौट गए।
शिव नादर विवि में 18 मई को कानपुर की छात्रा स्नेहा की हत्या उसके सहपाठी अनुज ने कर दी थी। वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई थी। जिसका वीडियो फुटेज वायरल हो गया था। मामले में अनुज समेत चार युवकों और विवि प्रशासन पर केस दर्ज जांच की जा रही है। स्नेहा के पिता राजकुमार चौरसिया ने बताया कि बैंक, बीमा आदि कार्य के लिए उन्हें मृत्यु प्रमाण पत्र की आवश्यकता है। उनकी बेटी की सरेआम विवि में गोली मारकर हत्या की गई थी। लेकिन हत्या साबित करने और प्रमाण पत्र हासिल करने के लिए भटकना पड़ रहा है।
बृहस्पतिवार को उन्होंने संबंधित विभाग से जानकारी हासिल की। उन्हें अस्पताल या विश्वविद्यालय प्रबंधन से स्नेहा की हत्या या मौत की जानकारी लिखवाकर लाने के लिए कहा गया। अस्पताल पहुंचने पर उन्हें बताया गया कि स्नेहा की मौत वहां नहीं हुई थी। उसका शव लाया गया था। इसलिए अस्पताल की ओर से लिखकर नहीं दिया सकता। इसके लिए संबंधित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि या ग्राम प्रधान के पास जाना होगा। इसके बाद राजकुमार चिटहेरा गांव के प्रधान से मिले। जहां उन्हें बताया गया कि छात्रा की मौत विवि में हुई है। इसलिए विवि प्रशासन से ही यह लिखकर दे सकता है। स्नेहा के पिता के मुताबिक ग्राम प्रधान ने फोन पर बात की। लेकिन विवि प्रबंधन ने स्नेहा की मौत परिसर में होने की बात लिखकर देने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय ने नोटिस का नहीं दिया जवाब
राजकुमार ने बताया कि हत्या के केस में कार्रवाई के संबंध में उन्होंने दादरी पुलिस से भी मुलाकात की। पुलिस ने विवि को नोटिस भेजे जाने की जानकारी दी। हालांकि उन्हें बताया गया कि विवि से अब तक जवाब नहीं मिला है। वहीं पुलिस को 13 से 31 मार्च तक के स्नेहा के दस ई-मेल मिले हैं। जिसमें स्नेहा ने अनुज से सुरक्षा आदि की मांग की थी। हालांकि इन सभी की प्रति भी परिजनों को नहीं मिली है।