फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Elvish Yadav Snake Venom Case: Poison Supply in Rave Party Snake Charmers Confessed, Contact with Fazilpuria

रेव पार्टी में सांपों के जहर की सप्लाई: फाजिलपुरिया और एल्विश से कबूला संपर्क, रिमांड पर सपेरों के अहम खुलासे

Sat, 11 Nov 2023 08:37 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 11 Nov 2023 08:37 AM IST
सार

Snake Venom Case Elvish Yadav : रेव पार्टी में सांपों का जहर की सप्लाई के मामले में सपेरों ने अहम खुलासे किए हैं। सपेरों ने फाजिलपुरिया और एल्विश से सपेरों ने संपर्क कबूल किया है। अधिकारी रेव पार्टी, जहर, एल्विश से बातचीत और विदेशी युवतियों समेत अन्य पहलुओं पर आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रहे हैं।

विज्ञापन
Elvish Yadav Snake Venom Case: Poison Supply in Rave Party Snake Charmers Confessed, Contact with Fazilpuria
Elvish Yadav - फोटो : Social Media

विस्तार

रेव पार्टी आयोजित करने और सांपों का जहर की सप्लाई के आरोपों में घिरे एल्विश यादव मामले में जेल भेजे गए पांचों आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में कई राज खोले हैं। आरोपियों ने फाजिलपुरिया और एल्विश से संपर्क की बात कबूल ली है। 
विज्ञापन


आरोपियों की 54 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड शुक्रवार सुबह दस बजे शुरू हो गई। पुलिस अधिकारी रेव पार्टी, जहर, एल्विश से बातचीत और विदेशी युवतियों समेत अन्य पहलुओं पर आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रहे हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान राहुल समेत अन्य गुरुग्राम के अलग-अलग स्थानों पर आयोजित हुई पार्टी में शामिल होने की बात स्वीकार की है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि सबसे अधिक पार्टी सिंगर फाजिलपुरिया के गांव फाजिलपुर में हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने मध्यस्थ के जरिये एल्विश से बातचीत की बात कही है। नोएडा पुलिस आरोपियों से किसी गुप्त स्थान पर पूछताछ कर रही है। पुलिस इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस के आधार पर आरोपियों से सवाल कर रही है। राहुल ने पुलिस को बताया कि उसने गुरुग्राम में पार्टी की थी। आरोपी फाजिलपुर गांव में आयोजित बीन पार्टी और सांप लेकर गया था।

पुलिस रिमांड पर लिए गए आरोपियों और एल्विश का आमना-सामना करा सकती है। हालांकि एल्विश ने खुद को बीमार बताया है। ऐसे में शुक्रवार को एल्विश और अन्य आरोपियों का आमना-सामना नहीं हो सका। अभी भी रिमांड अवधि का काफी समय बाकी है।

 

संभावना है कि शनिवार को पुलिस एल्विश और अन्य आरोपियों का इस दौरान आमना-सामना कराएगी। रिमांड पर आए आरोपियों के पक्ष में अधिवक्ताओं का एक पैनल भी आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed