{"_id":"61d5c8f514a02a7176305b17","slug":"smugglers-fired-on-policemen-case-registered-against-15-mewat-news-noi625325018","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्करों ने पुलिसकर्मियों पर की फायरिंग, 15 पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्करों ने पुलिसकर्मियों पर की फायरिंग, 15 पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजपुर झिरका। थाना क्षेत्र के गांव घाटा शमशाबाद स्थित एक्सप्रेसवे पर मंगलवार रात गो तस्करों ने पुलिस टीम की गाड़ी पर टक्कर मार दी और फिर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने इस संबंध में 15 गो तस्करों पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
नूंह सीएस स्टाफ के प्रभारी अनिल कुमार ने स्थानीय पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार देर रात उन्हें सूचना मिली कि घाटा शमशाबाद स्थित दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के रास्ते तीन-तीन ग्रुप में तस्कर गोवंशों को भरकर राजस्थान की ओर ले जाने वाले हैं। सूचना के आधार पर सीएस स्टाफ के जवानों की एक टीम ने एक्सप्रेसवे पर नाकाबंदी कर दी। गाड़ियों को शक की बिनाह पर रोका गया तो उन्होंने पुलिस को देखकर सबसे पहले उनके सरकारी वाहन में टक्कर मारी फिर इसके बाद पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। वहीं गाड़ी टकराने के दौरान उनके दो पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ शिकायत दे दी गई है। इस मामले के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने सीएस स्टाफ की शिकायत के आधार पर लगभग 15 लोगों को नामजद कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।