फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Smuggler arrested for supplying pistols on demand

Noida News: अलीगढ़ के ध्यानार्थ ऑन डिमांड तमंचे सप्लाई करने वाला तस्कर गिरफ्तार

Tue, 25 Apr 2023 11:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested for supplying pistols on demand
अलीगढ़ के ध्यानार्थ
विज्ञापन

ऑन डिमांड तमंचे सप्लाई करने वाला तस्कर गिरफ्तार

- नगर निकाय चुनाव के दौरान अलीगढ़ से लेकर आया था नोएडा, नौ तमंचे बरामद

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। नगर निकाय चुनाव के दौरान ऑन डिमांड असलहे की आपूर्ति करने वाले एक तस्कर को कोतवाली फेज टू पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से नौ तमंचे बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी अलीगढ़ से तमंचा लेकर नोएडा आया था। पुलिस अब उस शख्स की तलाश कर रही है। पुलिस ने आरोपी तस्कर को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। नोएडा सेंट्रल जोन के डीसीपी रामबदन सिंह ने बताया कि कोतवाली फेज टू पुलिस की टीम ने मंगलवार को खैर अलीगढ़ निवासी देवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से नौ तमंचे बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अलीगढ़ के सूरज से तीन से चार हजार रुपये में तमंचा लेता था और उसे अलीगढ़ सहित अन्य शहरों में सात से 12 हजार रुपये में बेचता था। अभी तक उसने 150 से अधिक तमंचा बेचा है। पूछताछ में पता चला कि अभी नगर निकाय चुनाव की घोषणा हुई है और नामांकन प्रक्रिया चल रही है। इस दौरान तमंचे की डिमांड अधिक थी। इस कारण वह अलीगढ़ से तमंचे लेकर नोएडा आया था।


खरीदार बनकर पुलिस ने पकड़ा

पुलिस की टीम नगर निकाय चुनाव को देखते हुए असलहे की खरीद बिक्री को लेकर अलर्ट है। पुलिस टीम को गिरफ्तार देवेंद्र का इनपुट मिला। तब पुलिस की एक टीम बनाई गई। पुलिस ने खरीदार बनकर आरोपी देवेंद्र को फोन किया। इसके बाद फोन पर बात होने के बाद जब तस्कर ऑन डिमांड तमंचा बेचने फेज टू क्षेत्र पहुंचा तब पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed