{"_id":"69ee310a9f4e7a5ab30e6f5d","slug":"smita-khelo-india-womens-sports-league-organised-noida-news-c-1-noi1095-4212780-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: स्मिता खेलो इंडिया महिला स्पोर्ट्स लीग आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: स्मिता खेलो इंडिया महिला स्पोर्ट्स लीग आयोजित
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-27 स्थित कैम्ब्रिज स्कूल में शनिवार को एक दिवसीय अस्मिता खेलो इंडिया महिला स्पोर्ट्स लीग का आयोजन किया गया। हैंडबॉल प्रतियोगिता में लगभग आठ स्कूलों ने हिस्सा लिया, जिसमें कैंब्रिज पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, यदु पब्लिक स्कूल दूसरा और नोएडा एजुकेशनल एकेडमी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बेनेट वॉरियर क्लब ने प्रथम, नोएडा एजुकेशनल एकेडमी ने द्वितीय और कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के तत्वावधान में जिला हैंडबॉल संघ, गौतमबुद्धनगर ने प्रतियोगिता को आयोजित किया।