फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   small children were treated in a humiliating way: Suspended care taker of Bal sampreshan grah

यहां छोटे बच्चों को अमानवीय तरीके से किया जाता था प्रताड़ित,बाल संप्रेषण गृह का केयर टेकर निलंबित

Mon, 01 Jan 2018 11:15 PM IST
नोएडा
नोएडा Updated Mon, 01 Jan 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
small children were treated in a humiliating way: Suspended care taker of Bal sampreshan grah
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

अनियमितताओं के आरोप पर शासन ने शुक्रवार को फेज दो स्थित बाल संप्रेषण गृह के केयर टेकर प्रकाश चंद को निलंबित कर दिया। साथ ही, बरेली के जिला प्रोबेशन अधिकारी से संबद्ध कर दिया गया है।

विज्ञापन


शासन ने ये कार्रवाई संप्रेषण गृह के बच्चों की शिकायत पर की है। यहां के छोटे बच्चों ने बड़े बच्चों द्वारा मारपीट करने और परिवार से मिलने के लिए पैसों की मांग करने का आरोप लगाया था। पैसे न मिलने पर बड़े बच्चे, छोटे बच्चों को अमानवीय तरीके से प्रताड़ित कर रहे थे।
विज्ञापन


इतना ही नहीं बड़े बच्चे छोटे बच्चों से संप्रेषण गृह में सिगरेट, बीड़ी व गुटखा जैसे मादक पदार्थ भी मंगाते हैं। इसकी शिकायत बच्चों ने केयर टेकर से भी की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बच्चों की इस शिकायत पर जिला लीगल सर्विसेज अथॉरिटी (़डीएलसीए) ने जांच की थी। डीएलसीए की टीम ने 7 अक्तूूबर  को संप्रेषण गृह का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान बच्चों ने टीम से शिकायत की थी। जांच में पीड़ित बच्चों द्वारा लगाए गए सभी आरोप सही साबित हुए। जांच में संप्रेषण गृह में सही सफाई व्यवस्था नहीं मिली। बच्चों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था भी सही नहीं थी। रिपोर्ट के आधार पर महिला एवं बाल विकास विभाग के निदेशक राम केवल ने केयर टेकर प्रकाश चंद को निलंबित किया है। प्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री रीता बहुगुणा ने भी मौका मुआयना किया था। अव्यवस्थाओं को देखकर फटकार भी लगाई थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed