फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Small children going to school were prevented from boarding the lift

Noida News: स्कूल जा रहे छोटे-छोटे बच्चों को लिफ्ट में चढ़ने से रोका

Thu, 17 Aug 2023 11:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Small children going to school were prevented from boarding the lift
फोटो :
विज्ञापन

स्कूल जा रहे बच्चों को लिफ्ट में चढ़ने से रोका

- ग्रेनो वेस्ट की पंचशील ग्रींस वन सोसाइटी का मामला, वीडियो वायरल
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की पंचशील ग्रींस वन सोसाइटी में प्ले स्कूल के संचालन का विवाद फिर बढ़ गया है। आरोप है कि बृहस्पतिवार को सोसाइटी की अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) टीम के सदस्य ने छोटे-छोटे बच्चों को लिफ्ट का प्रयोग करने से रोक दिया। लिफ्ट में सवार बच्चों को नीचे उतार दिया गया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो गया है। सोसाइटी निवासियों ने इस पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि मेंटेनेंस लेने के बाद एओए लिफ्ट का प्रयोग करने से नहीं रोक सकती।

निवासियों ने बताया कि सोसाइटी के टावर बी-2 के दूसरे फ्लोर पर दो प्ले स्कूल हैं। एओए स्कूलों को बंद कराना चाहती है। कुछ दिनों पहले स्कूल में आने वाले बच्चों और अभिभावकों को लिफ्ट का प्रयोग करने से रोक दिया गया था। तब इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मामला शांत कराया था। पुलिस ने एओए को प्राधिकरण या कोर्ट के माध्यम से कार्रवाई करने को कहा था।
विज्ञापन

आरोप है कि बृहस्पतिवार की सुबह एओए के एक सदस्य ने स्कूल जा रहे बच्चों को लिफ्ट का प्रयोग करने से रोक दिया। इस बीच अभिभावक और एओए सदस्य के बीच काफी बहस हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

एओए इस तरह बच्चों को रोकने के पक्ष में नहीं है। जिन्होंने बच्चों को रोका है, वह एओए के सदस्य हैं, लेकिन यह फैसला एओए का नहीं है। यह टावर के निवासियों का मामला है। इस मामले का समाधान बातचीत से निकालने की जरूरत है। - राजेंद्र कोटनाला, एओए अध्यक्ष, पंचशील ग्रींस वन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed