{"_id":"68694aa5e52f3f3cf3068604","slug":"small-businesses-are-getting-shut-down-by-online-delivery-in-a-few-minutes-noida-news-c-1-gnd1002-3134603-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: चंद मिनटों में ऑनलाइन डिलिवरी से ऑफ हो रहे छोटे कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: चंद मिनटों में ऑनलाइन डिलिवरी से ऑफ हो रहे छोटे कारोबार
विज्ञापन
शहर के छोटे-व्यापारी बोले- कारोबार बचाने और रोजी-रोटी जुटाना चुनौती
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। ऑनलाइन खरीदारी और चंद मिनटों में घर तक छोटे-छोटे सामान की डिलिवरी से आम लोगों को सहूलियत तो मिली है, लेकिन छोटे-मध्यमवर्गीय व्यापारियों के सामने अस्तित्व बचाने की चुनौती खड़ी हो गई। उनका कहना है कि 70 फीसदी तक बिक्री कम हो गई है। उनका पूरा कारोबार डगमगाने लगा है। जिले के करीब 10 हजार कारोबारी इसकी जद में हैं।
कारोबारियों का कहना है कि उनके सामने बाजार में बने रहने के साथ रोजी-रोटी जुटाना भी चुनौती है। यूपी उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों ने सांसद डॉ. महेश शर्मा से मदद की गुहार लगाई। व्यापारियों का कहना है कि ऑनलाइन माध्यम के कारण स्थानीय छोटे व्यापारियों को हर माह करोड़ों रुपये से अधिक का नुकसान हो रहा है।
जिले के व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि सरकार एक ओर वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा दे रही है, वहीं ऑनलाइन कारोबार पर किसी प्रकार का अंकुश नहीं है। ऑनलाइन खरीदारी का चलन बढ़ने से लोकल व्यापारियों को लगातार घाटे का सामना करना पड़ रहा है। ऑनलाइन ट्रेडिंग में अधिकांश विदेशी कंपनियां शामिल हैं, जिनका मुनाफा विदेश जा रहा है। इसके अलावा स्थानीय व्यापारियों के पास काम करने वालों पर बेरोजगारी का खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
सरकार एक उच्चस्तरीय कमेटी बनाकर ऑनलाइन बिजनेस मॉडल की जांच करते हुए छोटे व्यापारियों को राहत देने के लिए सुगम रास्ता निकले। इसमें दोनों तरह के व्यापार पनप सके और देश की तरक्की में सहायक हों। -प्रवीण सक्सेना, व्यापारी
ऑनलाइन बाजार के लिए ऐसे गाइडलाइंस तय करनी चाहिए, जिसमें स्थानीय व्यापारियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। मौजूदा समय में 10 रुपये की पानी बोतल भी ऑनलाइन मिल रही है। - विकास जैन, प्रदेश अध्यक्ष यूपी युवा व्यापार मंडल
ऑनलाइन खरीदारी के लिए कोई कायदे-कानून नहीं है। इसकी पहुंच अब कस्बों और गांवों तक है। इससे गांवों के छोटे-छोटे दुकानदारों को भी सीधे नुकसान उठाना पड़ रहा है। -मनोज गोयल, भंगेल-सलारपुर व्यापारी वेलफेयर एसोसिएशन