{"_id":"61705c3083448f0acd549f52","slug":"slogans-of-pakistan-zindabad-were-raised-in-the-procession-three-arrested-noida-news-noi6114979131","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा : जुलूस में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा : जुलूस में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे, तीन गिरफ्तार
Thu, 21 Oct 2021 05:15 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 05:15 AM IST
सार
सेक्टर-8 में जामा मस्जिद के पास मंगलवार को ईद-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर निकाले गए जुलूस में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
arrest
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेक्टर-8 में जामा मस्जिद के पास मंगलवार को ईद-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर निकाले गए जुलूस में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने का मामला सामने आया है। बुधवार को इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इसके बाद बजरंग दल समेत कई संगठनों के लोगों ने कोतवाली सेक्टर-20 का घेराव किया और धरने पर बैठ गए। लोगों ने पाकिस्तान का झंडा भी लहराने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, जुलूस में कुछ लोगों की ओर से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने संबंधी वीडियो बुधवार को जब वायरल हुए तो बजरंग दल समेत अन्य संगठनों ने हंगामा शुरू कर दिया और कोतवाली सेक्टर-20 के बाहर जमा हो गए। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए लोग थाने के सामने धरने पर बैठ गए। पुलिस अधिकारियों ने समझाकर उन्हें लौटाया। जब विशेषज्ञों से परामर्श कर विश्लेषण किया गया तो नारे लगाया जाना प्रथमदृष्टया सही मिला। इसके बाद कोतवाली सेक्टर-20 में मामला दर्ज कर मोहम्मद जफर, समीर अली और अली राजा को गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर अन्य लोगों के बारे में पता कर रही है।
विज्ञापन
दो वीडियो में सुनाई दिया नारा
चार से पांच वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। इनमें 12 सेकेंड, 16 सेकेंड, 36 सेकेंड, एक मिनट आदि के वीडियो हैं। 12 और 16 सेकेंड वाले वीडियो में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे सुनाई दे रहे हैं। हालांकि, पुलिस अधिकारी दिनभर कहते रहे कि वीडियो से छेड़छाड़ संभव है। जुलूस में पुलिस बल व अधिकारी मौजूद थे। वहीं, पाकिस्तान के झंडे लेकर चलने की बात को पुलिस ने खारिज किया है। पुलिस का कहना है कि वह हरे रंग का धर्म विशेष का झंडा था, न कि पाकिस्तान का। जुलूस में पत्ता-पत्ता, फूल-फूल, इस्लाम जिंदाबाद, हिंदुस्तान जिंदाबाद और ख्वाजा का हिंदुस्तान जिंदाबाद नारे लगे जबकि वीडियो में यह सुनाई पड़ रहा है कि बीच में कुछ लोगों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के भी नारे लगाए।
विज्ञापन
दिनभर चला मंथन और ली गई विशेषज्ञों से राय
सुबह वीडियो वायरल होते ही कमिश्नरेट के तमाम अधिकारी इससे गलत बताते रहे, लेकिन पुलिस अधिकारी अपने स्तर पर जांच भी कर विशेषज्ञों से राय लेते रहे। दिनभर के मंथन और जांच के बाद देर शाम मामले में मामला दर्ज किया गया।
सोशल मीडिया पर जुलूस के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। वीडियो के विश्लेषण करने और विशेषज्ञों से परामर्श के बाद प्रथमदृष्टया पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने की बात सही प्रतीत हो रही है। मामला दर्ज तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
- राजेश एस, डीसीपी नोएडा
सेक्टर-8 में जामा मस्जिद के पास मंगलवार को ईद-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर निकाले गए जुलूस में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने का मामला सामने आया है।