फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Slogan of patriotism, someone gave message to save environment

Noida News: विशेष पेज के लिए तीसरी खबर

Sun, 20 Aug 2023 01:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Slogan of patriotism, someone gave message to save environment
देशभक्ति का नारा तो किसी ने पर्यावरण बचाने का दिया संदेश
विज्ञापन


-जेपी अमन सोसाइटी में अमर उजाला के फन-टास्टिक शाम कार्यक्रम में हुई चित्रकला प्रतियोगिता

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। जेपी अमन सोसाइटी में अमर उजाला के तरफ से आयोजित फन-टास्टिक शाम कार्यक्रम में बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जहां सोसाइटी के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने एक से बढ़कर एक चित्र बनाकर देश भक्ति और पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। किसी बच्चे ने तिरंगा बनाया तो किसी ने पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया।

प्रतियोगिता में 150 से अधिक बच्चों ने पंजीकरण कराया। उनके बीच चित्रकला में भाग लेने की होड़ लगी थी। बच्चों ने अपनी भावनओं को रंगों से सफेद कागज पर उतारा। जिनको जज साधना सिंह, गीता शर्मा और शैली शर्मा ने परखा। मौक पर तीन सर्वश्रेष्ठ चित्रों का चयन किया। चित्रकला प्रतियोगिता में पहला स्थान वंदिता ने जीता। वंदिता ने रंगों से पर्यावरण के महत्व को समझाया। द्वितीय स्थान पर अवनी रही। अवनी ने हरियाली तीन पर चित्र बनाया। वहीं तीसरे नंबर रहे गौरांक्ष ने रंगों के इस्तेमाल से प्रकृति को सुंदर नजारा पेश किया। अन्य प्रतिभागियों में से ज्यादातर ने तिरंगा बनाकर देशभक्ति का जज्बा दिखाया। विजेताओं को उपहार व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। वहीं अन्य प्रतियोगियों को प्रमाण पत्र दिए गए।
विज्ञापन



मुझे घूमना काफी पसंद है। प्रकृति को देखकर काफी अच्छा लगता है। तस्वीर पर उसी को उकेरने का प्रयास किया। जिसको काफी सराहना मिली है। जजों ने भी पंसद किया और मुझे पुरस्कर के लिए चुना। - गौराक्ष सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन



तीज त्यौहार पर चित्रकारी की। मम्मी को तीज मनाते देखा है तो उन्हीं की तस्वीर बनाने का प्रयास किया। पुरस्कार काफी अच्छा लगा। अमर उजाला का धन्यवाद

- अवनी




चित्रकला प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल कर अच्छा लगा। मुझे चित्रकारी काफी पंसद है। सैकड़ों बच्चों के बीच प्रतियोगिता में भाग लेना का अलग रोमांच रहा।- वंदिता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed