फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Skill development centers to be built in community centers of villages

गांवों के सामुदायिक केंद्रों में बनेंगे स्किल डेवलपमेंट सेंटर

Sat, 03 Oct 2020 01:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Skill development centers to be built in community centers of villages
गांवों के सामुदायिक केंद्रों में बनेंगे स्किल डेवलपमेंट सेेंटर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए ग्रेटर नोएडा के गांवों के सामुदायिक केंद्रों में स्किल डेवलपमेंट सेंटर बनेंगे। साथ ही अब ग्रेटर नोएडा में मैनहोल की सफाई सिर्फ रोबोट से होगी। मैनुअल सफाई पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
गांधी जयंती पर प्राधिकरण दफ्तर में आयोजित कार्यक्रम में सीईओ नरेंद्र भूषण ने कहा कि ग्रेनो के हर गांव को स्मार्ट विलेज के रूप में विकसित किया जाएगा। 14 गांवों में काम जल्द शुरू कराने की तैयारी है। इसके लिए वैपकोस एजेंसी को सलाहकार नियुक्त किया गया है। इन गांवों में बिजली, पानी, सड़क सामुदायिक केंद्र, सार्वजनिक शौचालय आदि बनाए जाएंगे। इन सभी गांवों के सामुदायिक केंद्रों में स्किल डेवलपमेंट सेंटर भी बनेंगे, जिससे महिलाएं हुनरमंद और आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने बताया कि ग्रेनो में सीवर मैनहोल की मैनुअल सफाई पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अब सिर्फ रोबोट से ही मैनहोल की सफाई होगी। उन्होंने कूड़े को सही ढंग से निस्तारित करने के लिए पांच जोन बनाए जाने की भी जानकारी दी। इस दौरान एसीईओ दीप चंद्र, केके गुप्त, ओएसडी सचिन कुमार सिंह व शिव प्रताप शुक्ल, जीएम वित्त एचपी वर्मा, जीएम समाकांत श्रीवास्तव व पीके कौशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
निर्माण सामग्री से बनेंगी ईंट व टाइल्स
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो में निर्माण साइटों पर अवशेष सामग्री को रिसाइकिल कर ईंट व टॉइल्स बनाई जाएंगी। इसके लिए एजेंसी के चयन की प्रक्रिया प्राधिकरण ने शुरू कर दी है। प्राधिकरण ने एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट निकाला है। इच्छुक कंपनी को 22 अक्तूबर तक आवेदन करना है। उसके बाद प्लांट लगाने का काम शुरू होगा, फिलहाल निर्माण साइटों के अवशेष को गड्ढे भरने में इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed