फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Six-shop project in Sector 98 completed 80%, remaining claim in December

Noida News: सेक्टर-98 में छह दुकान परियोजना का 80 प्रतिशत काम पूरा, दिसंबर में बाकी का दावा

Wed, 12 Nov 2025 08:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 08:28 PM IST
विज्ञापन
Six-shop project in Sector 98 completed 80%, remaining claim in December
नोट- फोटो हैं।
विज्ञापन


-नोएडा प्राधिकरण 2 करोड़ 23 लाख रुपये की लागत इंदौर के 56 बाजार की तर्ज पर विकसित कर रहा छोटा ठिकाना

-हाजीपुर अंडरपास के पास स्काईमार्क बिल्डिंग के सामने खाली पड़ी जमीन को संवारा जाएगा, 6 कियोस्क और 100 से ज्यादा वाहनों की सरफेस पार्किंग बनेगी

माई सिटी रिपोर्टर,

नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे किनारे हाजीपुर अंडरपास के पास छह दुकान बाजार का काम करीब 80 प्रतिशत पूरा हो गया है। बाकि काम कई दिनों से ठप है। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों का दावा है कि जो काम बाकी हैं उनको दिसंबर में पूरा कर लिया जाएगा। काम प्राधिकरण ने जनवरी में शुरू कराया था। मौके पर कोबाल पत्थर की सतह, 6 कियोस्क व अन्य काम पूरे हो गए हैं। उद्यान व सजावट के काम बाकी हैं। इसके साथ ही इंदौर की 56 बाजार की तर्ज पर बन रही इस छोटी बाजार के संचालन की रूपरेखा तय की जानी है। परियोजना की निर्माण लागत 2 करोड़ 23 लाख रुपये अनुमानित है।




इंदौर की 56 मार्केट खाने-पीने के ठिकाने के रूप में मशहूर हो चुकी है। नोएडा में एक्सप्रेस-वे किनारे चिल्ला बॉर्डर से ग्रेटर नोएडा बॉर्डर तक कोई खाने-पीने का ऐसा ठिकाना नहीं है, जहां पर जेब पर कम बोझ डालकर जायके का लुफ्त उठाया जा सके। इसको देखते हुए प्राधिकरण ने यह परियोजना शुरू की है। प्राधिकरण के ओएसडी महेंद्र प्रसाद ने बताया कि परियोजना की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही संचालन की रूपरेखा भी जल्द तैयार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article