फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Six miscreants of mobile snatching gang arrested

Noida News: मोबाइल छीनने वाले गिरोह के छह बदमाश गिरफ्तार

Fri, 18 Jul 2025 09:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 09:00 PM IST
विज्ञापन
Six miscreants of mobile snatching gang arrested
मोबाइल छीनने वाले गिरोह के छह बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

आरोपियों के पास से लूट के 26 मोबाइल, तीन चाकू व चोरी की बाइक बरामद
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली पुलिस ने मोबाइल छीनने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर छह बदमाशों को निहालदेव पार्क से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अलीगढ़ के मोनू सिंह (22), सिवान के साहिल उर्फ फरियाज (20), महोबा के जग्गू उर्फ मोहित (19), रोहताश, बिहार के गोलू कुमार (21), बुलंदशहर के रवि सिंह (20), हापुड़ के अरुण के रूप में हुई है।

आरोपियों के पास से लूट के 26 मोबाइल, तीन चाकू, दिल्ली से चोरी की बाइक, 900 रुपये बरामद किए हैं। आरोपी पिछले छह माह में 50 से अधिक वारदात को अंजाम दे चुके हैं। एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि 13 जुलाई को एक व्यक्ति और उसके साथी का मोबाइल साइट-5 क्षेत्र में बाइक सवार अज्ञात युवकों ने चाकू दिखाकर लूट लिया था। सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस टीम ने मैनुअल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के माध्यम से कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट सहित तीन मुकदमे कासना कोतवाली में दर्ज हैं, वहीं दिल्ली के फतेहपुर बेरी थाना में चोरी का मुकदमा दर्ज है। आरोपी राह चलते लोगों को मजबूरी बताकर सस्ते दाम पर दो से तीन हजार रुपये में मोबाइल बेच देते थे। गिरोह का सरगना मोनू है। ज्यादातर आरोपी बेरोजगार हैं, जो अपना जेब खर्च चलाने के लिए वारदात को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed