फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Six lane elevated corridor to be built at a cost of 850 crore will provide relief from traffic congestion betw

नोएडा: 850 करोड़ से बनेगा छह लेन का एलिवेटेड कॉरिडोर, सेक्टर-3 से सेक्टर-60 तक जाम से निजात, डीपीआर तैयार

Wed, 21 Oct 2026 04:26 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 21 Oct 2026 04:26 AM IST
सार

नोएडा में ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने वाली एक और बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजना की तस्वीर साफ हो गई है। मास्टर प्लान रोड-1 पर सेक्टर-16 फिल्म सिटी अंडरपास के आगे से सेक्टर-60 के सामने तक प्रस्तावित छह लेन की एलिवेटेड रोड की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार हो गई है।

विज्ञापन
Six lane elevated corridor to be built at a cost of 850 crore will provide relief from traffic congestion betw
एलिवेटेड कॉरिडोर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नोएडा में ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने वाली एक और बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजना की तस्वीर साफ हो गई है। मास्टर प्लान रोड-1 पर सेक्टर-16 फिल्म सिटी अंडरपास के आगे से सेक्टर-60 के सामने तक प्रस्तावित छह लेन की एलिवेटेड रोड की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार हो गई है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की ने यह रिपोर्ट तैयार की है। करीब 5.49 किलोमीटर लंबी इस परियोजना पर 850 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार तक डीपीआर नोएडा प्राधिकरण को मिलने की उम्मीद है। इसके बाद परियोजना को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया तेज होगी। प्रस्तावित एलिवेटेड रोड सेक्टर-3 के सामने से शुरू होकर सेक्टर-12, 22 और 56 के तिराहे तक मास्टर प्लान रोड-1 के बीच से गुजरेगी। इसके बाद यह दाहिनी ओर मुड़कर सेक्टर-57 चौराहे को पार करते हुए सेक्टर-60 के सामने उतरेगी। इस कॉरिडोर के बनने से वाहन चालकों को शहर के कई व्यस्त चौराहों पर रुकने की जरूरत कम होगी। फिलहाल सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम चौराहे, सेक्टर-12-22 चौराहे, सेक्टर-12-22-56 तिराहे और सेक्टर-57 चौराहे पर यातायात का दबाव रहता है। एलिवेटेड रोड के जरिये वाहन इन प्रमुख जंक्शनों को बाईपास कर सकेंगे। इससे न केवल यात्रा का समय घटने की उम्मीद है, बल्कि आसपास की सड़कों पर भी ट्रैफिक का दबाव कम हो सकता है।
विज्ञापन


सेक्टर-73 से गाजियाबाद तक मिलेगी कनेक्टिविटी
सेक्टर-60 के सामने एलिवेटेड रोड से उतरने के बाद वाहन चालक सेक्टर-73, 121, 59, 62 और 63 के साथ गाजियाबाद की ओर आसानी से जा सकेंगे। इससे शहर के आंतरिक यातायात के साथ औद्योगिक और व्यावसायिक क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीपीआर के परीक्षण के बाद तय होगी लागत
नोएडा प्राधिकरण ने आईआईटी रुड़की के साथ करार कर यह डीपीआर तैयार कराई है। इसके लिए संस्थान को करीब दो करोड़ रुपये का भुगतान किया जा रहा है। परियोजना की योजना तैयार करने के लिए आईआईटी की टीम ने प्राधिकरण के इंजीनियरों के साथ कई बार निरीक्षण भी किया। डीपीआर मिलने के बाद प्राधिकरण लागत और दरों का परीक्षण करेगा। इसके आधार पर परियोजना की अंतिम लागत तय की जाएगी। सैद्धांतिक मंजूरी मिलने के बाद टेंडर जारी करने की प्रक्रिया शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed