फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Six including four girls arrested for inciting religious conversion

Noida News: धर्मांतरण के लिए उकसाने में चार युवतियां समेत छह गिरफ्तार

Sun, 05 May 2024 08:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 08:20 PM IST
विज्ञापन
Six including four girls arrested for inciting religious conversion
- सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ था वायरल, वाजिदपुर और आसपास की सोसाइटी में सक्रिय था गिरोह
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। धर्मांतरण के लिए उकसाने के मामले में एक्सप्रेसवे पुलिस ने चार युवतियों समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बीटेक की छात्रा और उसकी चचेरी बहन को धर्मांतरण के लिए उकसा रहे थे। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। आरोपियों की पहचान मूलरूप से आंध्र प्रदेश निवासी टी रूथु व रवि तेजा, तमिलनाडु निवासी ईशु व अभिरायना और दिल्ली निवासी बाई बाइ सॉन व ऋषभ नायर के रूप में हुई है। सभी आरोपी जेपी कॉसमॉस सोसाइटी में रहते थे। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेश किया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस को दी शिकायत में एक्सप्रेसवे क्षेत्र स्थित सोसाइटी निवासी शख्स ने कहा कि उनकी बेटी बीटेक की पढ़ाई रही है। आरोप है कि कॉलेज से आते गुलशन मॉल के पास इशु, रूथु समेत चार युवतियां और एक युवक उससे मिलकर बाइबल पढ़ने के लिए बुलाते थे। आरोपी उससे मोबाइल पर बात कर धार्मिक पुस्तक पढ़ने के लिए कहते थे। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने उनके साले की बेटी के धर्मांतरण का प्रयास किया था। दर्ज शिकायत में बाइबल पढ़ने के बहाने घर पर बुलाकर धर्म परिवर्तन कराने का रैकेट चलाने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपी जेपी कॉसमॉस सोसाइटी के फ्लैट में छात्र-छात्राओं को धार्मिक पुस्तक पढ़ने के लिए बुलाते थे। आरोपियों ने पढ़ाई के लिए नोएडा आने की बात कही। साथ ही बताया कि पढ़ाई के बाद वह चर्च जाते थे। धीरे-धीरे उन्होंने धर्मांतरण का प्रयास शुरू कर दिया। पुलिस आरोपियों के साथियों की तलाश में जुटी है। डीसीपी विद्यासागर मिश्र के मुताबिक पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मिशनरी स्कूल के छात्र छात्राएं निशाने पर

पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपियों के निशाने पर मिशनरी स्कूल के छात्र-छात्राएं थे। इसके अलावा अन्य लोगों से भी संपर्क करते थे। इनका मुख्य ठिकाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र के वाजिदपुर गांव और आसपास की सोसाइटियां थीं। गुलशन मॉल के आसपास से गुजरने वाले लड़के-लड़कियों से बातचीत कर धार्मिक पुस्तक पढ़ने के लिए देते थे। आरोपी कई माह से सक्रिय थे।



21-30 वर्ष के हैं ज्यादातर आरोपी, घरेलू सहायिकाओं को भी बुलाते थे
गिरफ्तार आरोपियों की उम्र 21 से 30 वर्ष के बीच है। आरोपी अपने फ्लैट में घरेलू सहायिकाओं को भी बुलाकर उन्हें समझाते थे। पुलिस सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही फ्लैट में आने जाने वाले लोगों की जानकारी जुटा रही है।



संगठन से जुड़े होने की चल रही जांच

पुलिस अब यह पता लगा रही है कि आरोपी किसी संगठन से जुड़े थे या नहीं। पुलिस की टीम आरोपियों के मोबाइल और सोशल साइट पर जारी गतिविधियां खंगाल रही है। मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई है। युवतियों का बैकग्राउंड खंगाला जा रहा है। इसके साथ ही गिरफ्तार आरोपियों के साथ अन्य लोगों की भूमिका की जानकारी जुटाई जा रही है।

कोट

इस मामले में धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 के तहत कोतवाली एक्सप्रेसवे में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है। -विद्यासागर मिश्र, डीसीपी नोएडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed