{"_id":"641766d442f47a01720bdbb7","slug":"six-corona-infected-found-in-24-hours-26-active-cases-noida-news-c-1-gnd1002-359144-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 24 घंटे में मिले छह कोरोना संक्रमित, सक्रिय केस हुए 26","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 24 घंटे में मिले छह कोरोना संक्रमित, सक्रिय केस हुए 26
विज्ञापन
24 घंटे में मिले छह कोरोना संक्रमित, सक्रिय केस हुए 26
- 25 होम आइसोलेशन में, एक अस्पताल में भर्ती
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जिले में रविवार को छह नए मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इन्हें मिलाकर सक्रिय केसों की संख्या 26 हो गई है। इसमें से एक मरीज अस्पताल में भर्ती है शेष अन्य का घर पर इलाज जारी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम सभी मरीजों के स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है।
बीते कुछ दिनों मेंं अचानक बढ़ी संक्रमितों की संख्या को देखकर शासन की ओर से मॉनिटरिंग, टेस्टिंग बढ़ाने और कोविड क्लस्टर की पहचान करने के निर्देश दिए हैं। जिला अस्पताल में प्रतिदिन 90 से ज्यादा संदिग्धों की एंटीजन जांच की जा रही है। जिला पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट डाॅ. अमित कुमार ने बताया कि रविवार को छह कोरोना संक्रमित मिले। स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीजों के स्वास्थ्य के बारे में लगातार जानकारी ले रही है। सेक्टर-110 स्थित भंगेल सीएचसी में कोविड मरीजों के इलाज की सुविधा है। इसी के साथ, कोराना के वैरिएंट का पता लगाने के लिए अस्पतालों को जिनोम सिक्वेंसिंग कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके संबंध में सभी अस्पतालों को निर्देश भेज दिए गए हैं।
सर्दी जुकाम और गले की दर्द की शिकायत लेकर पहुंच रहे लोग
शहर के अस्पतालों में सर्दी जुकाम और गले में दर्द के मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। फिजिशियन की ओपीडी में सबसे ज्यादा ऐसे मरीज पहुंच रहे हैं। इसमें से कई मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत पड़ रही है। हालांकि जिले में अभी तक एच3एन2 पॉजिटिव मरीज नहीं मिला है। सभी अस्पतालों को संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेने के निर्देश दिए गए हैं। सीएमओ डॉ सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि सभी निजी अस्पतालों को एच3एन2 की जांच करानी होगी। वहीं, सरकारी अस्पताल में लिए जाने वाले सैंपलों की जांच मेरठ मेडिकल कॉलेज में की जाएगी।