{"_id":"6ab7c9e300361d23590bdafc","slug":"six-bikes-stolen-from-the-city-fir-registered-noida-news-c-1-noi1095-4767373-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: शहर से छह बाइक की चोरी, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: शहर से छह बाइक की चोरी, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
फेज-2, फेज-3, सेक्टर-49, सेक्टर-58 और सेक्टर-113 थाने की पुलिस कर रही कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। कुछ दिनों में अलग-अलग थाना क्षेत्रों के बाजार, कंपनी, मंदिर, स्कूल और मार्केट के बाहर खड़ी पांच बाइक चोरी हो गई। पीड़ितों की शिकायत पर फेज-2, फेज-3, सेक्टर-49, सेक्टर-58 और सेक्टर-113 थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
फेज-2 थाना क्षेत्र के सेक्टर-88 स्थित फल मंडी के बाहर पार्किंग में खड़ी सौरव बाला की बाइक चोरी हो गई। सौरव ने बताया कि कुछ देर बाद ही लौटने पर बाइक वहां नहीं मिली। दूसरी घटना में फेज-3 थाना क्षेत्र के गढ़ी चौखंडी स्थित सेक्टर-121 में प्रगति पब्लिक स्कूल के पास से जितेंद्र कुमार सिंह की बाइक चोरी हो गई। उन्होंने रात में बाइक खड़ी थी। सुबह बाइक गायब थी। इसी थाना क्षेत्र के सेक्टर-65 स्थित कॉजेंट कंपनी के सामने से जीतपाल की बाइक चोरी हो गई।
वहीं, सेक्टर-49 थाना क्षेत्र में बरौला निवासी रजनीश कुमार सोनी की बाइक हनुमान मंदिर के बाहर से चोरी हो गई। पूजा कर लौटने के बाद उन्होंने बाइक को गायब देखा। एक अन्य मामले में सेक्टर-58 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-62 स्थित निजी कंपनी के बाहर से जनवेश पाल की बाइक चोरी हो गई। वे डिलीवरी का काम करते हैं। इसी तरह सेक्टर-113 थाना क्षेत्र के सेक्टर-78 स्थित अंतरिक्ष गोल्फ व्यू-2 मार्केट के बाहर से एजाज अहमद फैजी की बाइक चोरी हो गई।
विज्ञापन
वहीं, एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि इन सभी मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।