फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   SIT will start land audit of the committee from today

Noida News: एसआईटी आज से शुरू करेगी समिति का लैंड ऑडिट

Mon, 13 Oct 2025 02:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
SIT will start land audit of the committee from today
मुरादाबाद। अरबों रुपये के भूमि घोटालों के आरोपों से घिरी मायानगर सहकारी आवास समिति का लैंड ऑडिट एसआईटी आज से शुरू करेगी। ऑडिट में कई चेहरे बेपर्दा होंगे। इसके बाद एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

मायानगर सहकारी आवास समिति की जमीनों में अरबों रुपये का घोटाला सामने आने के बाद मामला लखनऊ तक पहुंच चुका है।अपर आयुक्त आवास एवं अपर निबंधक विनय कुमार मिश्रा ने समिति का काला चिट्ठा लखनऊ मंगाया है। स्थानीय अधिकारियों की आख्या मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ ही प्रबंध कमेटी भंग करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अनुज सिंह ने समिति की जमीनों का ऑडिट करने के लिए कमेटी बनाई थी। यह कमेटी आज से ऑडिट शुरू करेगी। माना जा रहा है कि ऑडिट होते ही कई और चेहरे बेनकाब होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूखंड पाने के लिए भटक रहे आवंटी
माया नगर सहकारी आवास समिति के 184 आवंटी अब भी अपना भूखंड और फ्लैट पाने के लिए भटक रहे हैं। भुक्तभोगी राजीव अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने करीब वर्ष 1985 में समिति के दो भूखंड खरीदे थे। दोनों की रजिस्ट्री कराई लेकिन उनको अधिकारपत्र नहीं मिला। बुद्ध बाजार के एक व्यवसायी अपने परिवार के नाम पर तीन फ्लैट का मूल्य देकर भटक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed