फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   SIT investigation of back lease

Noida News: बैक लीज की एसआईटी जांच पूरी, शासन लेगा निर्णय

Fri, 04 Jul 2025 09:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 09:18 PM IST
विज्ञापन
SIT investigation of back lease
ग्रेटर नोएडा। करीब 15 साल से बना हुआ किसानों का इंतजार खत्म हो सकेगा। इसके लिए पूर्व सीईओ अरुण वीर सिंह की अध्यक्षता में बनी एसआईटी ने अपनी जांच पूरी कर ली है। एसआईटी की रिपोर्ट अब शासन को भेज दी गई है। अब शासन को इस रिपोर्ट पर अपना निर्णय लेना है। बैकलीज के 151 प्रकरणों की यह एसआईटी जांच कर रही थी। अधिकारियों के मुताबिक 2007 से 2012 के बीच जमीन अधिग्रहण के दौरान 2192 किसानों के लिए आबादी की बैक लीज की गई थी। इसमें गड़बड़ी की शिकायत पर शासन ने जांच बिठा दी। इसके लिए एसआईटी गठित कर इसका अध्यक्ष सीईओ को बनाया गया। शासनादेश के मुताबिक 151 प्रकरणों को छोड़कर अन्य में कोई गड़बड़ी नहीं मिली थी। एसआईटी जांच में भी अन्य सभी बैक लीज सही पाए गए। 151 प्रकरणों के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के भूलेख विभाग से भी रिकॉर्ड लिए गए। एसआईटी ने बैक लीज के कुछ प्रकरणों की मौके पर भी जांच की। एसआईटी ने रिपोर्ट शासन को भेज दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed