{"_id":"681b6f37d031e5c08c050ed4","slug":"sit-arrived-to-investigate-leaseback-cases-in-khairpur-noida-news-c-23-1-vns1013-61340-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: खैरपुर में लीजबैक प्रकरणों की जांच को पहुंची एसआईटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: खैरपुर में लीजबैक प्रकरणों की जांच को पहुंची एसआईटी
विज्ञापन
-किसानों के 42 प्रकरणों की हुई जांच, टीम ने एकत्र किए अभिलेख
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अंतर्गत किसानों के लीजबैक के 42 प्रकरणों की एसआईटी ने बुधवार को जांच की। एसआईटी के अध्यक्ष डॉ अरुणवीर सिंह ने बुधवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुनील कुमार सिंह के साथ खैरपुर गुर्जर का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। इससे जुड़े किसानों से मिले और उनके अभिलेख/साक्ष्य प्राप्त किए।
एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जो किसान बुधवार को एसआईटी के मौका मुआयना के दौरान किसी कारणवश मौजूद नहीं थे और अपना अभिलेख नहीं दे सके हैं। वे 14 मई 2025 को सुबह करीब 10 बजे ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय में एसआईटी के समक्ष अपना दस्तावेज/साक्ष्य और बयान दे सकते हैं। दरअसल, ग्रेटर नोएडा में आबादी की लीज बैक में गड़बड़ी की शिकायत पर शासन ने यीडा के सीईओ डॉ अरुणवीर सिंह की अध्यक्षता में एसआईटी गठित की है। एसआईटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर शासन से 1451 प्रकरणों में लीज बैक की अनुमति पूर्व में मिल चुकी है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण इन प्रकरणों की लीज बैक भी कर रहा है। अवशेष 86 प्रकरणों में एसआईटी की जांच चल रही है। इस दौरान ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी गिरीश कुमार झा, ओएसडी जितेंद्र गौतम, तहसीलदार सचेंद्र बहादुर सिंह सहित लेखपाल आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- --