फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sisters applied tilak to their brothers and wished them long life.

Noida News: बहनों ने भाइयों को तिलक कर लंबी उम्र की कामना की

Fri, 24 Oct 2025 12:43 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Fri, 24 Oct 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Sisters applied tilak to their brothers and wished them long life.
फोटो नंबर-07भाई दूज के पर्व को लेकर अपने भाई को तिलक करती बहन। संवाद
नारनौल। भाई-बहन के स्नेह, प्रेम और विश्वास का प्रतीक भाई दूज पर्व वीरवार को मनाया गया। सुबह से ही शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में रौनक दिखाई दी।
विज्ञापन

इस दिन बहनों ने स्नान कर पूजा की तैयारी की और विधिवत कथा सुनने के बाद भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना की। भाइयों ने भी बहनों से तिलक निकलवाने के बाद उपहार भेंट किए। उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया। पर्व की परंपरा के अनुसार भाई अपनी बहन के घर जाकर तिलक निकलवाते हैं। भोजन करते हैं, जिससे पुण्य लाभ प्राप्त होता है।

जो भाई किसी कारणवश बहन के घर नहीं जा सके, वहां बहनों ने स्वयं अपने भाइयों के घर जाकर तिलक किया। छोटे-छोटे बच्चों में भी इस त्योहार को लेकर उत्साह रहा। शहर में सुबह से देर शाम तक भाई-बहनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना लगा रहा। घरों से मिठाइयों की खुशबू और हंसी-खुशी की गूंज सुनाई दी। बाजारों में भी उपहार, मिठाइयों और पूजन सामग्री की खरीदारी को लेकर दिनभर चहल-पहल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed