फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sister Kanchan said- where is Nikki's phone, she doesn't know

Noida News: बहन कंचन बोली- कहां है निक्की का फोन, उसे नहीं पता

Sat, 30 Aug 2025 08:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 08:53 PM IST
विज्ञापन
Sister Kanchan said- where is Nikki's phone, she doesn't know
बहन कंचन बोली- कहां है निक्की का फोन, उसे नहीं पता
विज्ञापन


सिरसा गांव में विवाहिता की जलाकर हत्या का मामला

पुलिस ने भी निक्की के मोबाइल की बरामदगी को लेकर साधी चुप्पी
माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। निक्की हत्याकांड के मामले में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। निक्की की बहन कंचन ने बताया कि घटना के बाद वह बेहोश हो गई थी। निक्की का मोबाइल कहां है, उसे नहीं मालूम। निक्की के पास पेनड्राइव के संबंध में उसे कोई जानकारी नहीं है।
उनके पास कोई लैपटॉप और पेन ड्राइव नहीं थी। घटना के बाद से मनगढ़ंत कहानी बनाकर सोशल मीडिया पर चलाई जा रही है। वह सभी से अपील करती हैं कि निक्की और उसके परिवार को न्याय दिलाने में मदद करें। पुलिस ने भी निक्की के मोबाइल की बरामदगी को लेकर चुप्पी बनाई हुई है। बतादें कि निक्की और उसकी बहन कंचन इंस्टाग्राम पर बुटीक और ब्यूटी पार्लर का प्रचार करने के लिए इसकी रील और वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर शेयर करती थी। आरोपी के गांव वालों और परिजनों का आरोप है कि दोनों बहनें सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती थीं। बुटीक खुलवाने के साथ इंस्टाग्राम चलाने को लेकर विपिन की निक्की से अनबन होती थी। ऐसे में पुलिस के लिए निक्की का मोबाइल अहम साबित हो सकता है। घटना के बाद पुलिस ने मौके से सिर्फ अब तक थिनर की बोतल, लाइटर आदि सामान बरामद होने का दावा किया है। निक्की का मोबाइल कहां है, पुलिस को भी नहीं पता। जबकि पुलिस को विपिन की हरकत के बारे में निक्की के मोबाइल से कई अहम सुराग हाथ लग सकते हैं। निक्की के परिजन भी आरोप लगा रहे हैं कि विपिन के कई अन्य युवतियों से संपर्क थे। अधिकारी भी मामले में खुलकर बोलने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन


बुटीक संचालिका निक्की के मृत्यु से पहले अस्पताल में दिए गए बयान आरोपियों को सजा दिलाने में अहम साक्ष्य बनेंगे। इसलिए पुलिस की ओर से मामले में घटना के बाद ग्रेटर नोएडा स्थित फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टरों के बयान दर्ज करने के साथ अस्पताल से मिले मेमो को प्रमुख आधार बनाया जाएगा। जिससे आरोपियों को हत्या के मामले में सजा दिलाने के साथ जमानत अर्जी खारिज कराई जा सके। 21 अगस्त को सिरसा स्थित ससुराल के घर में झुलसने के बाद शाम करीब छह बजे निक्की को पहले फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। निक्की को आरोपी विपिन के चचेरे भाई देवेंदर की ओर से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां सबसे पहले डॉ. यसीन ने निक्की को देखा। उन्होंने जो अपनी एमएलसी रिपोर्ट तैयार की, उसमें लिखा है कि निक्की को (क्रिटिकल) यानी गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया था। डॉक्टर ने इस दौरान एमएलसी की रिपोर्ट की मेडिकल हिस्ट्री में लिखा है कि घर पर गैस सिलिंडर फटने से मरीज काफी गंभीर तरह से जल गया है। इस मेमो पर अस्पताल की मुहर लगने के बाद इसे सबसे पहले कासना कोतवाली भेजा गया था। वहीं डीजीसी क्राइम ब्रह्मजीत भाटी का कहना है कि मामले में आरोपियों की ओर से अब तक जिला जज की अदालत में जमानत के लिए अर्जी नहीं आई है। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ल का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निक्की का इलाज करने वाले डॉक्टर और नर्स के बयान दर्ज

आरोपी के परिजन का दावा है कि जिस गाड़ी में निक्की को घर से फोर्टिस अस्पताल तक ले जाया गया, उस गाड़ी में निक्की के अलावा उसकी सास दया, ससुर सत्वीर और देवर देवेंद्र मौजूद था। देवेंद्र गाड़ी चला रहा था। अस्पताल पहुंचने के बाद पहले डॉक्टर और नर्स ने निक्की को देखा। उस वक्त तक निक्की होश में थी और बात कर रही थी। निक्की ने डॉक्टर और नर्स को पूछने पर बताया था कि घर में सिलिंडर फटने की वजह से वह झुलस गई थी। जिस डॉक्टर और नर्स के सामने निक्की ने सिलिंडर फटने का बयान दिया था। पुलिस उन दोनों डॉक्टर और नर्स के बयान दर्ज किए हैं।


अधिवक्ता को उपलब्ध कराई सीसीटीवी फुटेज

आरोपियों के परिजनों ने जमानत के लिए जरूरी दस्तावेज तैयार करने शुरू कर दिए हैं। शनिवार को आरोपियों के परिजनों ने सूरजपुर स्थित कोर्ट परिसर पहुंचकर अधिवक्ताओं को एक पेन ड्राइव में घटना के वक्त की सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराई। आरोपियों के परिजनों ने बताया कि घटना के वक्त विपिन घर के बाहर था। आरोपी की मां भी दूध लेकर आने के बाद दुकान पर बैठी थी। आरोपी के पिता सत्वीर भी घर के बाहर थे जबकि जेठ सिरसा टोल प्लाजा के पास काम पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed