फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Side effect of Zilla Panchayat elections... SP District President out

जिला पंचायत चुनाव का साइड इफेक्ट... सपा जिलाध्यक्ष आउट

Sun, 27 Jun 2021 01:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Side effect of Zilla Panchayat elections... SP District President out
नोएडा। जिला पंचायत चुनाव के साइड इफेक्ट अब सामने आने लगे हैं। शनिवार को समाजवादी पार्टी हाईकमान के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने 11 जिलों के जिलाध्यक्षों को पदों से हटा दिया। देर शाम जारी हुई इस सूची में गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष वीर सिंह यादव का नाम भी शामिल है। माना जा रहा है कि जिला पंचायत सदस्य चुनाव में जिले की पांच में से एक भी सीट सपा की झोली में नहीं आने के बाद से ही पार्टी हाईकमान जिलाध्यक्ष से नाराज चल रहा था। उन्हें अभी कोई नई जिम्मेदारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन

पार्टी के जिलाध्यक्ष रहे वीर सिंह यादव भी खुद यह मानते हैं कि जिला पंचायत चुनाव में एक भी सीट न जाने से यह गाज गिरी है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वह सपा के पुराने कार्यकर्ता हैं और रहेंगे। पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी थी, वह उन्होंने पूरी ईमानदारी के साथ निभाई थी। उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर-3 से सपा ने एडवोकेट मुकेश शिशौदिया को चुनाव लड़ाया था। इस पर भाजपा ने मुस्लिम प्रत्याशी को उस सीट से खड़ा करवा दिया। वोट बंट जाने से उनका प्रत्याशी हार गया। जबकि वह मजबूत स्थिति में था।
विज्ञापन

गौतमबुद्ध नगर जिले में जिला पंचायत सदस्य की कुल पांच सीट हैं। इनमें से तीन पर भाजपा प्रत्याशियों अमित चौधरी, बृजेश उर्फ देवा भाटी और मोहनी जाटव ने कब्जा जमाया था। एक सीट पर निर्दलीय सुनील भाटी और एक पर बसपा समर्थित जयवती नागर ने जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब गुर्जर कार्ड खेल सकती है सपा
गौतमबुद्ध नगर में जिलाध्यक्ष के लिए सपा अब गुर्जर कार्ड खेल सकती है। माना जा रहा है कि वीर सिंह यादव के बाद अब जिलाध्यक्ष पद की दौड़ में उपाध्यक्ष सुधीर भाटी, महासचिव श्याम सिंह भाटी के अलावा पूर्व जिलाध्यक्ष फकीरचंद नागर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed