फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Siddharthnagar News: Teacher accused of kicking female teacher suspended

Noida News: महिला शिक्षक को पैर से मारने का आरोपी शिक्षक निलंबित

Fri, 17 Oct 2025 12:50 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Fri, 17 Oct 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Teacher accused of kicking female teacher suspended
सिद्धार्थनगर। बांसी रोडवेज पर तीन शिक्षिकाओं के बीच मारपीट के दौरान एक महिला शिक्षक को लात मारने का आरोपी अध्यापक साहब मजरूह को निलंबित कर दिया गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और खंड शिक्षा अधिकारी बांसी की जांच के बाद बीएसए शैलेश कुमार ने यह कार्रवाई की है। बांसी रोडवेज पर बस से उतरने के बाद सड़क पर तीन शिक्षिकाओं के बीच मारपीट हो रही थी। इसमें दो शिक्षिकाएं मिठवल ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय-सिसई खुर्द में कार्यरत सहायक अध्यापिका स्वाति चटर्जी को पीट रही थी। इसी दौरान बांसी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय अकोलिहा में कार्यरत सहायक अध्यापक साहब मजरूह की ओर से स्वाति चटर्जी को पैर से मार दिया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले की बीईओ बांसी की ओर से जांच के बाद अध्यापक साहब मजरूह को कारण बताओ नोटिस निर्गत करते हुए साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन

इसके बाद साहब मजरूह ने अपना स्पष्टीकरण बीएसए कार्यालय में उपलब्ध कराया जो संतोषजनक नहीं पाया गया। बीएसए की ओर से जारी पत्र में बताया गया कि एक शिक्षिका को रोड पर पैर से मारने और महिला सम्मान को ठेस पहुंचाने का कृत्य, कर्मचारी आचरण नियमावली एवं शिक्षक के गरिमा के विपरीत कार्य किया गया। बीएसए ने सहायक अध्यापक साहब मजरूह को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed