फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Siddharthnagar News: Girl dies after coming in contact with high tension wire while lighting a lamp on the roof

Noida News: छत पर दीप जलाते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आई बालिका, मौत

Thu, 23 Oct 2025 12:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Girl dies after coming in contact with high tension wire while lighting a lamp on the roof
- दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, पकड़िहवा चौराहे पर सोमवार देर शाम हुआ हादसा
विज्ञापन

खुनुवां। दीपावली की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब सीमा से सटे नेपाल के पकड़िहवा चौराहा स्थित मकान की छत पर दीप जलाने गई 11 वर्षीय बालिका ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गई। उसकी झुलसकर मौत हो गई। मौत के बाद घर और गांव में कोहराम मच गया।
सोमवार की शाम लगभग सात बजे यशोधरा ग्रामीण नगर पालिका-वार्ड नंबर छह मौजा भैंसहिया निवासी महिमा (11) पुत्री विजय गुप्ता दीपावली पर अपने पकड़िहवा चौराहा पर स्थित मकान की छत पर दीप जलाने गई थी। दीप जलाने के बाद जैसे ही वह खड़ी हुई, उसी दौरान मकान के ऊपर से गुज़र रही हाईवोल्टेज लाइन के संपर्क में आ गई। इससे वह बुरी तरह से झुलस गई। परिजनों उसे अस्पताल ले जाने का प्रयास कर रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर चौराहा व गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने कहा कि मकानों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के कारण पहले भी कई हादसे होते-होते टले हैं, लेकिन बिजली निगम के जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया। घटना के बाद लोगों में विभागीय लापरवाही को लेकर आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed