फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Siddharth and Amolika won the singles trophy

Noida News: सिद्धार्थ व अमोलिका ने जीती एकल की ट्रॉफी

Mon, 27 Oct 2025 02:23 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Mon, 27 Oct 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Siddharth and Amolika won the singles trophy
गोमतीनगर बीबीडी बैडमिंटन अकादमी कोर्ट में पदक के साथ विजेता ​खिलाड़ी।
लखनऊ। लखनऊ के सिद्धार्थ मिश्रा और यूपी बैडमिंटन अकादमी की अमोलिका सिंह ने शीर्ष वरीय खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए योनेक्स सनराइज डॉ. अखिलेश दास गुप्ता मेमोरियल यूपी स्टेट सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में क्रमश: पुरुष व महिला एकल में विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
विज्ञापन


यूपी बैडमिंटन अकादमी गोमती नगर में आयोजित पांच लाख रुपये की इनामी राशि वाली चैंपियनशिप में मिश्रित युगल में आगरा के दक्ष गौतम व यूपी बैडमिंटन अकादमी की सोनाली सिंह, महिला युगल में अलीगढ़ की रमा सिंह व यूपी बैडमिंटन अकादमी की सोनाली सिंह चैंपियन बने।
विज्ञापन


चैंपियनशिप के समापन व पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी की कुलाधिपति अलका दास एवं बीबीडी ग्रुप की उपाध्यक्ष देवांशी दास और सोनाक्षी दास ने विजेताओं को ट्रॉफी व पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव डॉ. सुधर्मा सिंह, उपाध्यक्ष अरुण कक्कड़, कोषाध्यक्ष आनंद खरे, रेफरी रविंद्र चौहान, लखनऊ बैडमिंटन संघ के सचिव अनिल ध्यानी सहित कई पदाधिकारी और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

महिला एकल फाइनल में यूपी बैडमिंटन अकादमी की अमोलिका सिंह ने शीर्ष वरीय आगरा की दिव्यांशी गौतम को 21-5, 17-21, 21-19 से हराया। इससे पूर्व सेमीफाइनल में अमोलिका ने वरीय खिलाड़ी लखनऊ की स्नेहा सिंह को 21-5, 21-3 से हराया था।


पुरुष एकल फाइनल में लखनऊ के सिद्धार्थ मिश्रा ने शीर्ष वरीय प्रयागराज के अंश विशाल गुप्ता को तीन गेम तक चले रोमांचक मुकाबले में 10-21, 21-18, 21-17 से हराया। मिश्रित युगल वर्ग में आगरा के दक्ष गौतम और यूपी बैडमिंटन अकादमी की सोनाली सिंह की जोड़ी ने यूपी बैडमिंटन अकादमी के कुंवर शिवांग व सुजाता सिंह को 21-16, 21-8 से हराकर खिताब जीता। महिला युगल में अलीगढ़ की रमा सिंह और यूपी बैडमिंटन अकादमी की सोनाली सिंह की जोड़ी ने एनईआर की शिवांगी सिंह व यूपी बैडमिंटन अकादमी की सुजाता सिंह को 21-12, 21-15 से मात दी। पुरुष युगल में शीर्ष वरीय महराजगंज के बालकेसरी यादव और जौनपुर के शुभम यादव ने दूसरी वरीय यूपी पुलिस के राजन यादव व गोरखपुर के तुषार गगनेजा को से हराकर विजेता ट्रॉफी जीती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed