फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Siblings clash over a Fortuner in front of police station

Noida News: फॉर्च्यूनर के लिए थाने के सामने भिड़े भाई-बहन

Mon, 20 Jul 2026 01:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Siblings clash over a Fortuner in front of police station
-सेक्टर-113 थाने के सामने की घटना, बहन ने कार हड़पने का लगाया आरोप, भाई बोला- 32 लाख रुपये में पहले ही हो चुकी है बिक्री
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। फॉर्च्यूनर कार के स्वामित्व को लेकर शनिवार रात सेक्टर-113 थाने के बाहर भाई-बहन आमने-सामने आ गए। बहन ने भाई पर कार हड़पने का आरोप लगाया, जबकि भाई ने दावा किया कि कार 32 लाख रुपये में पहले ही अपने साले को बेची जा चुकी है। दोनों पक्षों के दावों के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, गाजियाबाद के वसुंधरा निवासी रजनी मलिक ने शिकायत दी है कि उनका भाई जसवीर, निवासी गौतम नगर (दिल्ली), कुछ समय पहले उनकी फॉर्च्यूनर कार मांगकर ले गया था। आरोप है कि बाद में उसने कार लौटाने से इनकार कर दिया। इस संबंध में रजनी ने पहले इंदिरापुरम थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


शनिवार को कार के नोएडा के सर्फाबाद गांव में होने की सूचना मिलने पर रजनी ने सेक्टर-113 थाना पुलिस को जानकारी दी। पुलिस कार को थाने ले आई। इसी दौरान जसवीर भी थाने पहुंच गया और दावा किया कि रजनी कार 32 लाख रुपये में अपने साले को बेच चुकी हैं। उसने अपने दावे के समर्थन में पुलिस को बैंक लेनदेन से जुड़े दस्तावेज भी दिखाए। वहीं, रजनी ने कार बेचने से इन्कार करते हुए कहा कि बैंक ट्रांजेक्शन पुराने पारिवारिक लेनदेन से जुड़े हैं, उनका कार की बिक्री से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कार अपने कब्जे में लेने की कोशिश की, लेकिन विवाद के कारण मामला वहीं अटक गया। सेक्टर-113 थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मामला भाई-बहन के बीच लेनदेन और स्वामित्व विवाद का है। मूल शिकायत इंदिरापुरम थाने में दर्ज है और उसी के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed