फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Shri Ramlila Festival will start from 14th September

Noida News: श्री रामलीला महोत्सव 14 सिंतबर से शुरू होगा

Fri, 12 Sep 2025 12:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Shri Ramlila Festival will start from 14th September
मथुरा। श्रीराम लीला सभा द्वारा 22 दिवसीय रामलीला महोत्सव के लिए चित्रकूट पर चल रही स्वरूपों व पात्रों द्वारा लीला का पूवार्भ्यास बृहस्पतिवार को समाप्त हो गया है।
विज्ञापन

समापन पर पदाधिकारियों व सदस्यों ने श्रीराम, जानकी, भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न व हनुमानजी के स्वरूपों की आरती उतारी। महोत्सव 14 सितंबर से प्रारंभ होकर 5 अक्तूबर को संपन्न होगा। 14 सितंबर को सुबह 10 बजे से श्रीकृष्ण जन्मभूमि रंगमंच पर मुकुट पूजन एवं शाम 4 बजे से नगर में श्रीगणेश शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो श्रीकृष्ण जन्मभूमि से प्रारंभ होकर डीग गेट, मंडी रामदास, चौक बाजार, असकुंडा बाजार, होली गेट, भरतपुर गेट, दरेसी होती हुई श्रीकृष्ण जन्मस्थान गेट पर पहुंचेगी।
विज्ञापन

15 सितंबर को तुलसीदास जीवन चरित्र, 16 को शिव पावर्ती विवाह, 17 को नारद मोह, रावण जन्म, 18 को आकाशवाणी सायं 5 बजे असकुंडा घाट पर होगी। 19 सितंबर को अहिल्या उद्धार, जानकी जन्म, ताड़का वध, 20 सितंबर को पुष्पवाटिका, गौरी पूजन होगा। इसके अलावा अन्य कार्यक्रम होंगे। सभा के नीति निदेशक गोपेश्वर नाथ चतुवेर्दी, रविकांत गर्ग, सभापति जयंती प्रसाद अग्रवाल, मूलचंद्र गर्ग, जुगलकिशोर अग्रवाल, नंदकिशोर अग्रवाल, प्रदीप कुमार, विजय कुमार, शैलेश अग्रवाल, अजय मास्टर, नागेन्द्र मोहन मित्तल, अमित भारद्वाज आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed