{"_id":"5e44573c8ebc3ee5f857cbaa","slug":"shows-the-changes-in-automobile-sector-from-concept-cars-grnoida-news-noi491764690","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांसेप्ट कारों से दिखाई ऑटोमोबाइल सेक्टर में बदलाव की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांसेप्ट कारों से दिखाई ऑटोमोबाइल सेक्टर में बदलाव की झलक
विज्ञापन
ऑटो एक्सपो-2020 में वर्ल्ड वाइड फेडरेशन की ओर से दुनिया भर में लुप्तप्राय होते जीवों को बचाने का संद?
- फोटो : Grnoida
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांसेप्ट कारों से दिखाई ऑटोमोबाइल सेक्टर में बदलाव की झलक
ग्रेटर नोएडा। ऑटो एक्सपो-2020 में कंपनियों ने कांसेप्ट कारों से भविष्य की तकनीक का प्रदर्शन किया। मोटर शो में युवा सबसे अधिक इन कारों के बारे में जानकारी जुटाते पाए गए। ग्रेट वॉल मोटर्स, एमजी, हुंडई, मारुति सुजुकी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, रेनो आदि कंपनियों ने एल-1, 2, 3 समेत फुल ऑटोमेशन, ब्लू लिंक, मशीन लर्निंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक का प्रयोग कर इन वाहनों को पेश किया है। कंपनियों ने इनके माध्यम से भविष्य में ऑटोमोबाइल सेक्टर में होने वाले बदलाव की झलक दिखलाई है।
ड्रोन और राडार से चलेगी ‘विजन इंडिया कांसेप्ट कार’
चीन की कंपनी एमजी मोटर्स ने ऑटो एक्सपो-2020 में राडार और ड्रोन से चलने वाली ‘विजन इंडिया कांसेप्ट कार’ पेश की है। 4 सीट वाली कार में मैनुअल और फुल ऑटोमेशन दोनों विकल्प हैं। सफर के दौरान चालक ऑटोमेशन का चयन करता है तो बोनट पर आगे के हिस्से में लगा पारदर्शी ब्लॉक खुल जाता है। इसके बाद कार का पूरा कंट्रोल ड्रोन के पास चला जाता है। वहीं, छोटा सा राडार सेटेलाइट के माध्यम से रास्ते की नक्शा बनाता चलता है। इससे कार की रफ्तार और मुड़ने के दौरान पर नियंत्रण बना रहता है। कार की आगे वाली सीट 360 डिग्री तक घूम जाती है। इससे चालक पीछे की सीट पर कांफ्रेंस भी कर सकता है। एक्सपो में यह कार युवाओं की चहेती बनी रही।
युवाओं को पसंद आया फिल रूज का डिजाइन
हुंडई कंपनी ने आकर्षक डिजाइन में कांसेप्ट प्रीमियम स्पोर्ट्स कूपे कार ला फिल रूज प्रस्तुत की है। कार की बेहतरीन डिजाइन युवाओं को आकर्षित करने में सफल रही। माना जा रहा है कि लग्जरी स्पोर्ट कार के भारत में लांच होने की संभावना बेहद कम है लेकिन इससे मिलती जुलती डिजाइन वाली प्रीमियम स्पोर्ट्स कार आ सकती है।
विज्ञापन
ग्रेट वॉल मोटर्स की हावल तकनीक
ग्रेट वॉल मोटर्स ने अपनी हावल ब्रांड तकनीक से विजन-25 और कांसेप्ट ईवी प्रदर्शित की है। कंपनी की ओर से इसमें एल-3 स्तर की ऑटोनॉमस तकनीक का प्रयोग किया गया है। जाम में फंसने के दौरान आप कार को ऑटोनॉमस मोड डाल सकते हैं। इसके बाद कार अपने आप आगे चल रहे वाहन से पर्याप्त दूरी बनाकर चलेगी और जरूरत के समय रुक भी जाएगी। वहीं, सेंसर से कार की रफ्तार और मोड़ आदि पर नियंत्रण रखने में आसानी रहेगी।
किआ की ‘सोनेट’
ऑटो एक्सपो में किआ कंपनी ने अपनी कांसेप्ट कार ‘सोनेट’ पेश की है। इसमें इंडिपेंडेंट फीचर मोटर ट्रांसमिशन (आईएमटी) लगा है। इससे बिना क्लच के 8 गेयर वाली इस कार को चलाया जा सकता है। इसमें गेयर बदलने के दौरान क्लच की जरूरत नहीं पड़ेगी। कार के साथ स्मार्ट वॉच दी जाएगी। स्मार्ट वॉच या मोबाइल से आप कार के दरवाजे खोलने, स्टार्ट करने, शीशे और सीट ऑपरेट करने जैसे कार्य कर सकेंगे। इसमें वॉइस कमांड भी दिया गया है।
मारुति सुजुकी की फ्यूचरो ई
मारुति सुजुकी की ई कांसेप्ट कार फ्यूचरो ई को मिशन ग्रीन मिलियन के अंतर्गत पेश किया गया है। इसमें अगले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक, सीएनजी और हाईब्रिड वाहन बेचे जाने हैं। इस इलेक्ट्रिक कूपे एसयूवी को बोल्ड लुक दिया गया है। इससे यह और आकर्षक दिखती है।