फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Shot fired in Delhi, arrested from Mumbai

Noida News: दिल्ली में चलाई गोली, मुंबई से हुआ गिरफ्तार

Thu, 18 Sep 2025 06:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 06:14 PM IST
विज्ञापन
Shot fired in Delhi, arrested from Mumbai
-फरवरी 2025 में जहांगीरपुरी इलाके में हुई थी घटना
विज्ञापन

-रंजिश में दोस्तों के साथ दिया था वारदात को अंजाम
-दो आरोपियों को पुलिस पहले ही कर चुकी है गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जहांगीरपुरी थाना पुलिस ने आपसी रंजिश में कुछ युवकों पर गोलाबारी करने वाले एक आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार किया है। फरवरी माह में वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी प्रिंस गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। आरोपी के दो साथियों को पुलिस इस मामले में गिरफ्तार कर चुकी है।

उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि 3 फरवरी 2025 को जहांगीरपुरी थाना पुलिस को जी ब्लॉक जहांगीरपुरी में गोलीबारी की सूचना मिली। मौके पर मिले शिकायतकर्ता 16 साल के आदित्य ने बताया कि देर रात करीब 3:10 बजे इलाके में रहने वाले हर्ष और प्रिंस ने अपने साथियों के साथ मिलकर आपसी रंजिश में उसपर और उसके दोस्तों पर तीन चार राउंड गोलियां चलाईं। पुलिस ने उसके बयान पर हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया। अगले ही दिन जहांगीरपुरी थाना पुलिस ने वारदात में शामिल हर्ष को इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह प्रिंस के साथ मिलकर पीड़ित पर गोली चलाई थी। 29 मार्च को पुलिस ने उसके एक अन्य सहयोगी गिरीश को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद तकनीकी की मदद से प्रिंस की तलाश शुरू की। इस दौरान पुलिस को उसके मुंबई में होने की जानकारी मिली। निरीक्षक सतविंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने मुंबई गई और खार इलाके से स्थानीय पुलिस की मदद से प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed