Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Shortage of playgrounds in Jewar villages; talented individuals denied opportunities

Noida News: जेवर के गांवों में खेल मैदानों की कमी, प्रतिभाओं को नहीं मिल रहा मौका

Mon, 16 Nov 2026 11:30 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Mon, 16 Nov 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Shortage of playgrounds in Jewar villages; talented individuals denied opportunities
परख
फोटो --
विज्ञापन

-प्रवीण कुमार और वरुण भाटी की उपलब्धियों से प्रेरित हैं युवा, खेल मैदान उपलब्ध कराने की कर रहे मांग
आशीष शर्मा
यमुना सिटी। जेवर क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। गांवों के बच्चे और युवा भी अपनी मेहनत और हुनर के दम पर जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन करना चाहते हैं, लेकिन खेल मैदानों और जरूरी सुविधाओं का अभाव उनके सपनों के बीच बाधा बन रहा है। गांवों में व्यवस्थित खेल मैदान नहीं होने से खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए भटकना पड़ रहा है। ऐसे में प्रतिभा और जुनून होने के बावजूद युवाओं को अपनी क्षमता निखारने का पूरा अवसर नहीं मिल पा रहा है।
जेवर क्षेत्र के प्रवीण कुमार और वरुण भाटी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं। दोनों खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और संघर्ष के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। प्रवीण कुमार ने ऊंची कूद में देश का नाम रोशन किया है, जबकि वरुण भाटी ने पैरा एथलेटिक्स में शानदार उपलब्धियां हासिल की हैं। उनकी सफलता से प्रेरित होकर क्षेत्र के युवा भी खेलों में आगे बढ़ना चाहते हैं। हालांकि, उचित प्रशिक्षण और अभ्यास की सुविधा नहीं मिलना उनके सामने बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन

ग्रामीणों और युवा खिलाड़ियों की मांग है कि गांवों में सरकारी स्तर पर खेल मैदान विकसित किए जाएं। फिलहाल युवा खाली पड़े स्थानों पर अपने स्तर से अभ्यास करते हैं, लेकिन वहां खेलों के अनुकूल सुविधाएं नहीं हैं। खिलाड़ियों का कहना है कि मैदानों को समतल कराकर अलग-अलग खेलों के अभ्यास की व्यवस्था की जानी चाहिए। साथ ही खेल उपकरण और प्रशिक्षकों की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

- गांव में खेल का मैदान न होने के कारण हमें अभ्यास करने में परेशानी होती है - परख
- गांव के बाहर खाली पड़े मैदान में दौड़ और कबड्डी का युवा खिलाड़ी अभ्यास करते हैं - सनी

- प्रवीण कुमार और वरुण भाटी की तरह ही देश में क्षेत्र का नाम रोशन करना है - शिवम

- खेल सुविधाएं विकसित होने से युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ेगी और युवा खेलों में हिस्सा लेंगे - मयंक

परख

परख

परख

परख

परख

परख

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed