{"_id":"616469648ebc3ed095284205","slug":"shopkeepers-and-passers-by-are-upset-due-to-dirty-water-flowing-on-the-road-warning-of-locking-the-municipality-office-if-there-is-no-solution-in-two-days-mewat-news-noi6098705180","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर गंदा पानी बहने से दुकानदार और राहगीर परेशान, दो दिन में समाधान न होने पर पालिका कार्यालय में ताला जड़ने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर गंदा पानी बहने से दुकानदार और राहगीर परेशान, दो दिन में समाधान न होने पर पालिका कार्यालय में ताला जड़ने की चेतावनी
विज्ञापन
Shopkeepers and passers-by are upset due to dirty water flowing on the road, warning of locking the municipality office if there is no solution in two days
फिरोजपुर झिरका। शहर के सोमनाथ मार्ग स्थित सर्विस लेन पर नाले के पानी की निकासी नहीं होने के कारण जलभराव हो गया है। नाले का गंदा पानी सड़क पर आ जाने से दुकानदारों और राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में दुकानदार और समाजसेवी कई बार नगर पालिका और स्थानीय प्रशासन से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। इससे लोगों में रोष है। गुस्साए दुकानदारों ने सोमवार को फिर नगर पालिका और एसडीएम कार्यालय पहुंचकर समस्या का समाधान करवाने की गुहार लगाई है। दुकानदारों ने अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी देकर कहा कि यदि दो दिन के अंदर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो नगरपालिका कार्यालय में ताला जड़ देंगे।
सोमनाथ मार्ग स्थित हजारी लाल जैन, किराना यूनियन के प्रधान पंकज जैन, सुभाष अगही, पंकज सिंगला, राजू, भोलू आहूजा और पूर्व प्रधान जय सिंह सैनी आदि दुकानदारों ने बताया कि शहर में नालों के पानी की निकासी नहीं होने के कारण सड़कों पर जलभराव हो जाता है। नालों का गंदा पानी सड़कों पर आ रहा है। इससे राहगीरों, ग्राहकों के साथ-साथ दुकानदारों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों का आरोप है कि नालों के पानी की निकासी राजनीतिक लड़ाई के कारण आगे रोकी गई है। इस कारण पानी निकल नहीं पा रहा है। नगर पालिका प्रशासन द्वारा नालों की सफाई करवाने के बावजूद भी दबंग लोगों द्वारा नालों का पानी आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। वहीं, नगर पालिका नालों से अतिक्रमण हटाने में नाकाम साबित हो रहा है। इसका खामियाजा पूरे शहर और दुकानदार भुगत रहे हैं। इस संबंध में कई बार प्रशासन से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
शहर में सफाई और नालों की निकासी की व्यवस्था को जल्द दुरुस्त किया जाएगा। किसी को भी परेशानी नहीं होने दी जाएगी। सुनील रंगा, सचिव नगर पालिका, फिरोजपुर झिरका।