Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   shopkeeper beaten up denie refusing mobile exchange

Noida News: मोबाइल बदलने से इनकार पर दुकानदार से मारपीट

Mon, 06 Oct 2025 06:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 06:07 PM IST
विज्ञापन
shopkeeper beaten up denie refusing mobile exchange
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा सूरजपुर में मोबाइल बदलने के विवाद में एक दुकानदार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। कस्बा सूरजपुर के इमरान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हबीबपुर निवासी प्रवीन्द्र उर्फ लाला ने 4 अक्तूबर की सुबह पीड़ित की दुकान से दो मोबाइल फोन खरीदे थे। प्रवीन्द्र एक मोबाइल की टूटी हुई डिस्प्ले लेकर दुकान पर आया और उसे बदलने की मांग करने लगा। इमरान ने नियमों का हवाला देते हुए मोबाइल बदलने से इंकार किया। जिस पर प्रवीन्द्र भड़क गया और उसने दुकानदार के साथ मारपीट शुरू कर दी। उसके दो अन्य साथी भी मौके पर पहुंचे और इमरान को गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। घटना की लिखित तहरीर थाना सूरजपुर में दी है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed