{"_id":"68f7d840a322b0bb1f07fd25","slug":"shopkeeper-attacked-accused-of-breaking-car-na-news-c-246-1-sknl1022-145667-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दुकानदार पर हमला किया, कार तोड़ने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दुकानदार पर हमला किया, कार तोड़ने का आरोप
Wed, 22 Oct 2025 12:30 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Wed, 22 Oct 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। थाना सदर जगाधरी क्षेत्र के गांव दड़वा माजरी में दिवाली की रात मांस की दुकान खोलने का विरोध करना दुकानदार को भारी पड़ गया। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने दुकानदार पर डंडों व धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान बचाव में आए दुकानदार की पत्नी व दो भाइयों को भी पीटने का आरोप है। पुलिस ने शिकायत पर रपट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव दड़वा माजरी निवासी नरेंद्र ने बताया कि उनकी गांव में किराना की दुकान है। गांव के चार युवक उससे रंजिश रखे हुए हैं। क्योंकि ये लोग गांव में मांस की दुकान की खोलना चाहते हैं, पर वह (नरेंद्र) इसका विरोध कर रहा है। नरेंद्र ने बताया कि दिवाली के लिए दुकान पर बेचने के लिए सामान रखा था। सोमवार की रात करीब दस बजे उससे रंजिश रखने वाले गांव के चारों युवक दुकान पर आए और गालियां देकर बाहर बुलाने लगे।
उनके बुलाने पर वह दुकान से बाहर नहीं आया तो ये लोग चले गए। कुछ देर बाद यह लोग 10-15 साथियों के साथ डंडे व धारदार हथियार लेकर दुकान पर पहुंचे। इन लोगों ने आते ही उस पर हमला कर दिया। शोर सुनकर बचाव में आए पत्नी को पिटाई व दो भाइयों अभिषेक व धर्मेंद्र को ईंटों के वार से घायल कर दिया। हमलावरों ने गली में खड़ी उनकी कार से भी तोड़फोड़ की। बाद में जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। परिवार के अन्य सदस्यों ने उन्हें अस्पताल में पहुंचाया और सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
अभी शिकायत पर रपट दर्ज की है। इसमें गांव के ही लोगों पर आरोप लगाए गए हैं। फिलहाल मामले की तफतीश की जा रही है। इसमें जो भी तथ्य सामने आएं, उसके आधार पर कार्रवाई अमल में लाएंगे। - मनोज कुमार, प्रभारी, थाना सदर जगाधरी।