फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Shooters started reaching Delhi for Jathedi's wedding, five arrested

Noida News: जठेड़ी की शादी के लिए दिल्ली पहुंचने लगे शूटर, पांच गिरफ्तार

Sun, 10 Mar 2024 07:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 07:56 PM IST
विज्ञापन
Shooters started reaching Delhi for Jathedi's wedding, five arrested
हरियाणा के रोहतक समेत अन्य सेंटरों के लिए उपयोगी।
विज्ञापन

-------------------
-देश के दो बड़े गैंगस्टरों की सबसे चर्चित शादी मंगलवार को है
-स्पेशल सेल ने दबोचा, बड़ी संख्या में पिस्टल व कारतूस बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली के द्वारका क्षेत्र में 12 मार्च को देश की चर्चित शादी यानि दो गैंगस्टर काला जठेडी और लेडी डॉन अनुराधा की शादी हो रही है। इस शादी में शामिल होने और डॉन को सुरक्षा देने के लिए गिरोह के शूटरों का दिल्ली पहुंचना शुरू हो गया है। इन क्रियाकलापों पर नजर रख रही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरोह के पांच शूटर राहुल उर्फ बाबा, परवीन उर्फ दादा, रोहताश, मोहन और सचिन को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं। ये विरोधी हिमांशु भाऊ गिरोह के सदस्यों की हत्या करने की साजिश रच रहे थे।
सेल में तैनात इंस्पेक्टर संदीप डबास को सात मार्च को सूचना मिली थी कि काला जठेड़ी-लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के कुछ सदस्य डीडीए पार्क, सेक्टर 16, द्वारका के पास आएंगे और उनके पास अवैध हथियार भी होंगे। एसीपी संजय दत्त की देखरेख में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पांच आरोपी राहुल उर्फ बाबा, परवीन उर्फ दादा, रोहताश, मोहन और सचिन को गिरफ्तार कर लिया। राहुल उर्फ बाबा के कब्जे से चीन में बनी पीएक्स 30 पिस्तौल, परवीन उर्फ दादा के कब्जे से एक पी-बेरेटा पिस्तौल, रोहताश के पास से .32 बोर पिस्तौल, मोहन व सचिन के पास से एक देशी पिस्तौल और चार कारतूस बरामद किए गए।
विज्ञापन

पूछताछ करने पर मूल रूप से राहु पाना, चौपाल के पास, गांव खिड़वाली, रोहतक, हरियाणा रहने वाले व हनुमान कॉलोनी, सुखपुरा चौक, रोहतक, हरियाणा में रह रहे राहुल उर्फ बाबा ने खुलासा किया कि वह काला जठेड़ी व अनिल छिप्पी समूह के साथ साझेदारी में शराब की दुकानें चला रहा था। उसका बसंतपुर गांव, रोहतक, हरियाणा निवासी अजय नाम के व्यक्ति के साथ कुछ वित्तीय विवाद था। अजय को गांव भैंसवाल, सोनीपत, हरियाणा निवासी अमन ने सहयोग दे रखा था। अमन भगोड़े गैंगस्टर हिमांशु उर्फ भाऊ से जुड़ा है। पिछले साल राहुल उर्फ बाबा ने अजय के घर के बाहर फायरिंग की थी और इस मामले में उसे हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
सुनारिया जेल में किया गया हमला-
सुनारिया, रोहतक जेल में बंद राहुल पर अमन के साथियों ने जानलेवा हमला किया था। आरोपियों ने राहुल को जेल में काफी चाकू मारे थे। जेल से छूटने के बाद राहुल उर्फ बाबा ने अमन की हत्या की साजिश रची। उसने रोहताश, मोहन और सचिन को अपने गिरोह में शामिल कर लिया। परवीन उर्फ दादा का राहुल उर्फ बाबा से गहरा नाता है। उन्हें जेल में बंद गैंगस्टरों संदीप उर्फ काला जठेड़ी और अनिल उर्फ चिप्पी की ओर से पिस्तौलें मुहैया कराई गईं। गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी, अनिल उर्फ चिप्पी और नरेश उर्फ सेठी की भूमिका की जांच की जा रही है।

----------
पहले से कई मामले दर्ज हैं-
स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं। राहुल के खिलाफ दिल्ली व हरियाणा में आठ, खिड़वाली, तहसील व जिला रोहतक, (हरियाणा) निवासी रोहताश पुत्र जय प्रकाश के खिलाफ सात और हिसार बाई पास के पास, शास्त्री नगर, रोहतक (हरियाणा) निवासी परवीन उर्फ दादा पुत्र रामफल के खिलाफ तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। गांव मंगाली, हिसार, (हरियाणा) निवासी मोहन पुत्र ओम प्रकाश और नाथन पाना, नजदीक रिलायंस टावर, ग्राम गिरावर, रोहतक, (हरियाणा)निवासी सचिन पुत्र स्वर्गीय धरमन्दर के खिलाफ पहले से कोई मामला दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed