{"_id":"5e5016928ebc3ef39e55e22a","slug":"shivratri-celebrated-in-firozpur-jhirka-mewat-news-noi4937321107","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव मंदिर पर आयोजित शिव रात्रि मेले पर उमड़ी शिव भक्तों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव मंदिर पर आयोजित शिव रात्रि मेले पर उमड़ी शिव भक्तों की भीड़
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। अरावली के बीच स्थित पांडव कालीन मंदिर में शिव रात्रि के पावन पर्व के अवसर पर शुक्रवार को हजारों शिव भक्तों ने बम भोले के जयकारों के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस मौके पर स्थानीय पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे।
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शिवरात्रि के पर्व को मनाने के लिए शिव मंदिर समिति की ओर से पांडव कालीन शिव मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया था। शिव रात्रि के पर्व में शामिल होने के लिए बृहस्पतिवार रात से शिव भक्त पहुंचने शुरू हो गए थे। पूरे देश से आए सैकड़ों शिव भक्तों ने बम भोले जयघोष के नारे से पूरी अरावली की वादी गूंज उठी।
शिव मंदिर समिति की ओर से शिव भक्तों की भीड़ को देखते हुए शिव मंदिर में महिलाओं के लिए अलग से प्रबंध किए गए थे। शिव मंदिर की पूरे देश में अलग पहचान है। फिरोजपुर झिरका का यह शिव मंदिर पूरे देश में प्रसिद्ध है। शहर के लोगों के सहयोग से शिव रात्रि मेले का सफल आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
शिव मंदिर समिति के प्रधान अनिल कुमार जैन के अनुसार शहर के सहयोग के अलावा शिव रात्रि मेले में व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की ओर से पूरा सहयोग कर सुरक्षा की व्यवस्था चाक चौबंद की गई है। उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्व पर शिव मंदिर पर पहुंचने वालों का सत्कार करना हमारा परम धर्म है।