फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Shivpur Sahabajganj culvert to be demolished from today, traffic diversion implemented

Noida News: शिवपुर सहबाजगंज की पुलिया आज से होगी ध्वस्त, ट्रैफिक डायवर्जन लागू

Thu, 27 Nov 2025 12:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Shivpur Sahabajganj culvert to be demolished from today, traffic diversion implemented
गोड़धोइया नाला : तैयार होगा नया स्ट्रक्चर, प्रभावित रहेगा आवागमन
विज्ञापन



गोरखपुर। गोड़धोइया नाला निर्माण को गति देने के लिए उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) बृहस्पतिवार को शिवपुर सहबाजगंज स्थित पुरानी पुलिया को तोड़ने जा रहा है। इसको लेकर 45 दिन तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है।
दुर्गा माता मंदिर के पास स्थित यह पुलिया रोजाना सैकड़ों लोगों के आवागमन का प्रमुख मार्ग है। इसे नए सिरे से मजबूत और सुरक्षित संरचना के रूप में तैयार करने के लिए निगम ने तय समय सीमा के साथ निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन

पुलिया तोड़े जाने के बाद यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्जन लागू कर दिया है। जल निगम के सहायक अभियंता विनेश चौधरी ने बताया कि शिवपुर सहबाजगंज के पूर्वी छोर के आने-जाने वाले लोग मिलन चौक (अर्जुन कॉम्प्लेक्स) से होकर संगम चौराहा-फातिमा बाईपास मार्ग का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा महुआ तिराहा (गीता वाटिका) के मार्ग से भी आवागमन संभव है। पश्चिमी छोर की ओर रहने वाले नागरिकों के लिए आदित्यपुरी कॉलोनी, दुर्गा माता मंदिर, सहयोग प्रोविजन स्टोर के सामने से होते हुए मायरा ब्यूटी सैलून तिराहा-एचएन सिंह चौराहा (मेडिकल रोड) तक का मार्ग सुझाया गया है। मायरा ब्यूटी सैलून तिराहे से धर्मपुर-गीता वाटिका रोड तक का रूट भी वैकल्पिक रूप में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता पंकज कुमार ने बताया कि सभी डायवर्जन मार्गों पर स्पष्ट साइनेज लगाए गए हैं ताकि लोगों को किसी तरह की असुविधा न हो। उन्होंने आश्वस्त किया कि पुलिया का निर्माण कार्य 45 दिनों के भीतर पूरा कर इसे दोबारा आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed