{"_id":"688e30ce4f1a4ac47e0a0735","slug":"shivani-and-gaurav-won-silver-noida-news-c-1-gnd1002-3239344-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: शिवानी और गौरव ने जीता सिल्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: शिवानी और गौरव ने जीता सिल्वर
विज्ञापन
शिवानी और गौरव ने जीता सिल्वर
नोएडा (संवाद)। शहर के युवा एथलीटों ने स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दो सिल्वर और एक कांस्य पदक जीते हैं। लखनऊ में आयोजित प्रतियोगिता में गौरव विधुड़ी ने सिल्वर व शिवानी सैनी ने सिल्वर और कांस्य हासिल किया। जिला एथलीट संघ के संयुक्त सचिव अशोक सैनी ने बताया कि गौरव ने 5000 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं शिवानी सैनी ने 100 मीटर दौड़ में सिल्वर और 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया। अशोक सैनी ने बताया कि दोनों खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप की तैयारी में जुट गए हैं।
67 रनों से लिजेंड्स ने दर्ज की जीत
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-135 में आयोजित क्रिकेट लीग में लिजेंड्स टीम ने 67 रनों से जीत दर्ज की। लिजेंड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में दो विकेट खोकर 273 रन बनाए। जवाब में एससीसी की टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर केवल 206 रन ही बना सकी। मैच में मनीष शर्मा ने सिर्फ 64 गेंदों में 161 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।