फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Shehnai resounded in the city, more than 250 couples took the seven vows.

Noida News: शहर में गूंजी शहनाइयां, 250 से अधिक जोड़ों ने लिए सात फेरे

Sun, 02 Nov 2025 08:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 08:44 PM IST
विज्ञापन
Shehnai resounded in the city, more than 250 couples took the seven vows.
शाम से लेकर देर रात तक मुख्य सड़कों पर बरात चढ़त होती दिखी, सड़कों पर नाचते नजर आए बाराती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


ग्रेटर नोएडा। देवोत्थान पर ग्रेटर नोएडा, जेवर और दादरी क्षेत्र में 250 से अधिक वैवाहिक समारोह का आयोजन हुआ। रविवार शाम से लेकर देर रात तक मुख्य सड़कों पर पर घुड़चढ़ी और बरात चढ़त होती दिखी। खुशी में बाराती सड़कों पर नाचते और झूमते नजर आए। वहीं शादी शुरू होने के साथ ही बाजार में भी जमकर खरीदारी हो रही है।
दो नवंबर को शहर में 250 से भी अधिक जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। देवोत्थान के बाद शादियों के मुहूर्त, गृह प्रवेश, मुंडन, यज्ञोपवीत संस्कार आदि शुभ कार्य शुरू हो जाते हैं। इस बार नवंबर में शादियों के कई शुभ मुहूर्त हैं। ज्योतिषाचार्य शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा के बाद 1 नवंबर को देव उठावनी एकादशी पर निद्रा से जागे। वहीं, कहीं-कहीं 2 नवंबर को देवउठनी एकादशी मनाई गई। इसके साथ ही शादी, लग्न समेत मांगलिक कार्यक्रम शुरू हो गए। ग्रेटर नोएडा के लगभग सभी बैंक्वेट हॉल व सामुदायिक केंद्रों और ग्रामीणों क्षेत्रों में रविवार को 250 से अधिक शादियां हुईं। कुछ बड़े बैंक्वेट हॉलों में एक ही दिन में दो शादियों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जेवर में शादियों की खरीदारी के लिए बाजारों में बढ़ी रौनक, लगा जाम
यमुना सिटी। शादियों का सीजन शुरू होने के बाद खरीदारी के लिए बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है। जेवर के मुख्य बाजार में रविवार को लोगों की भीड़ रही। टप्पल रोड, झाझर रोड और खुर्जा रोड पर वाहनों की कतार लगने से जाम की स्थिति बन गई। इससे आमजन को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गोलचक्कर से बस स्टैंड तक वाहन रेंगते रहें। पुलिस कर्मियों ने कई स्थानों पर मोर्चा संभालते हुए लोगों को जाम से राहत दिलाने का प्रयास किया। हालांकि बाजारों में रौनक बढ़ने से दुकानदारों के चेहरे खिल उठे। मिठाई, कपड़े और सजावट की दुकानों पर दिनभर ग्राहकों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed