फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   She used to taunt her husband for playing badminton, now she herself has become a shuttler

Noida News: पति को बैडमिंटन खेलने पर ताने देती थीं, अब खुद बन गईं शटलर

Fri, 22 Aug 2025 02:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
She used to taunt her husband for playing badminton, now she herself has become a shuttler
जिला स्तरीय सिविल सर्विसेज ट्रायल के दौरान बैडमिंटन में मंडल के लिए दंपती का चयन
विज्ञापन


नितेश कुमार



ग्रेटर नोएडा। जो कभी पति को बैडमिंटन खेलने पर ताने देती थीं वह आज खुद खिलाड़ी बन चुकी हैं। उनका चयन जिला स्तरीय सिविल सर्विसेज के ट्रायल में मंडल के लिए हुआ है।यह कहानी डाढा स्थित सीएचसी के सीनियर होम्योपैथिक मेडिसिन ऑफिसर डॉ. अनुराधा गुप्ता और गौतमबुद्ध नगर विश्वविद्यालय व जिम्स के फाइनेंस कंट्रोलर स्वतंत्र कुमार गुप्ता की है। दोनों पति-पत्नी अब मेरठ में ट्रायल देंगे।
स्वतंत्र कुमार बताते हैं कि वह रोज ऑफिस के बाद बैडमिंटन खेलने जाते थे। इससे उनकी पत्नी डॉ. अनुराधा अक्सर नाराज हो जाती थीं। कुछ दिनों बाद वह उन्हें भी बैडमिंटन कोर्ट ले जाने लगे। डॉ. अनुराधा ने बताया कि शुरुआत में खेलने में बहुत दिक्कत होती थी लेकिन पति के सहयोग और अभ्यास से अब बैडमिंटन मेरी दिनचर्या का हिस्सा बन गया है। दो बार राष्ट्रस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में यूपी का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार को प्रदेश स्तर पर आयोजित होने वाली विभिन्न स्पर्धाओं के लिए जिला स्तरीय सिविल सर्विसेज के ट्रायल का आयोजन हुआ। इसमें दंपती ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed